फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   All students of OSDAV Public School achieved more than 60 percent marks

Kaithal News: ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने हासिल किए 60 प्रतिशत से अधिक अंक

Tue, 14 May 2024 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 14 May 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
All students of OSDAV Public School achieved more than 60 percent marks
कैथल। ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल के 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किया। 12वीं की परीक्षा में कुल 298 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और सभी छात्रों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। विज्ञान संकाय में दीपेंद्र ने 98 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल के साथ-साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दक्ष ने 96.4 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय तथा योगिता ने 96 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में लविशा चावला ने 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, कशिश एवं यशस्वी सोनी ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान तथा राशि बंसल, महक एवं यश मित्तल ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन

दसवीं की परीक्षा में कुल 364 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी एवं परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रथम स्थान पर रही तीजल बंसल में 98.8 प्रतिशत अंक अर्जित किए वहीं मान्या ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान तथा तृतीय स्थान पर रहे प्रथम गर्ग, एकांक्षी एवं दृष्टि वर्मा ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। छात्रों के प्रशंसनीय प्रदर्शन को देखते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजु तलवाड़ ने क्षेत्रीय अधिकारी सुमन निझावन तथा विद्यालय के मैनेजर जेजेएस नैन का उनके योग्य मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद किया तथा छात्रों एवं अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed