फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   All government information and services will be available on Jan Sahayak Help Me App

जन सहायक हेल्प मी एप का उठाएं लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
All government information and services will be available on Jan Sahayak Help Me App
कैथल। सरकार द्वारा दी जाने वाली सेवाएं और सूचनाएं अब एक ही एप के माध्यम से मोबाइल पर ही प्राप्त की जा सकती हैं। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा जन सहायक हेल्प मी एप शुरू किया हुआ है। एप के माध्यम से आम नागरिकों को सभी सरकारी सेवाएं और सूचनाएं मोबाइल फोन पर ही उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नागरिकों को विभाग अनुसार एवं सरल पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं की जानकारी जन सहायक एप पर मिलेगी। उन्होंने बताया कि 112 आपातकालीन सेवाएं, 100 पुलिस, 108 एंबुलेंस, 101 अग्निशमन, 104 स्वास्थ्य, 1091 महिला हेल्पलाइन, 1098 बाल हेल्पलाइन, 1075 कोविड-19 हेल्पलाइन सहित अन्य सेवाओं के रूप में निविदाएं, बिल भुगतान, यात्रा, नौकरियां, खेल, आधारभूत संरचना व कौशल विकास और सरल सेवाएं, विभागवार सेवाएं, यूजर्स सेवाएं व जन शिकायत एवं आरटीआई आदि सभी प्रकार की सेवाएं व सूचनाएं जन सहायक एप पर उपलब्ध हैं। साथ ही एप पर नवीनतम समाचार, कैलेंडर एवं कार्यक्रम, सरकारी की नवीनतम उपलब्धियां और घोषणाओं सहित सरकारी दूरभाष निर्देशिका भी मौजूद है, जिसका प्रयोग लोग अपने मोबाइल फोन के माध्यम से उठा सकते हैं।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप ने बताया कि जन सहायक एप के माध्यम से सरकार द्वारा किसी विशेष जिला, आयु वर्ग के नागरिकों को नोटिफिकेशन भेजी जा सकती है। जन सहायक एप पर रजिस्ट्रेशन करवाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed