फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   All Employees Union Haryana held a meeting regarding the demands

मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने की बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
All Employees Union Haryana held a meeting regarding the demands
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने हटाए गए पालिका कर्मचारियों को ड्यूटी पर लेने, एससी गुरुग्राम को गलत तरीके से निलंबित करने के विरोध में व अन्य लंबित मांगों को लेकर नगरपरिषद कार्यालय पर बैठक की। जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान सतबीर पुहाल ने की व संचालन ब्लॉक सचिव रोहताश ने किया। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उप महासचिव शिवचरण, राज्य उपप्रधान राजेन्द्र सिन्नद, राज्य कमेटी सदस्य जयप्रकाश टीक व सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक प्रधान सुभाष शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार पालिका कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी करके विश्वासघात कर रही है और 25 अप्रैल व 17 अगस्त 2020 को हुए समझौते के परिपत्र जारी नहीं कर रही है, जिसको लेकर संगठन की ओर से बार-बार आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 27 सितंबर के निजीकरण विरोधी दिवस में नगर पालिका कर्मचारी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि एससी गुरुग्राम के गलत तरीके से निलंबन के विरोध में व हटाए गए सभी पालिका कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर लेने की मांग को लेकर 24 सितंबर को काले झंडे व उल्टे झाड़ू लेकर सभी शहरों व कस्बों में जोरदार प्रदर्शन किए जाएंगे। इस अवसर पर ब्लॉक कैशियर बंटी, वरिष्ठ उपप्रधान अनु, मुख्य संगठन कर्ता संदीप कुमार, राकेश कुमार, सुरेश कुमार, संदीप कुमार, बीना, बबली, प्रेम सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed