फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Alisha won bronze medal in Karate Asian Championship

Kaithal News: कराटे एशियन चैंपियनशिप में अलीशा को कांस्य पदक

Sun, 25 May 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 25 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Alisha won bronze medal in Karate Asian Championship
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। उज्बेकिस्तान में आयोजित कराटे एशियन चैंपियनशिप में मोहना गांव की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अलीशा कशबर ने कांस्य पदक जीता है। अलीशा की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

इससे पहले अलीशा ने कॉमनेवल्थ चैंपियनशिप में दो बार भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीते हैं। वह तीन बार एशियन चैंपियनशिप में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। खेलो इंडिया में रजत पदक भी उनके नाम है। गांव वालों कहना है कि अलीशा ने जिले का नाम चमका दिया है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में चार बार जीते हैं स्वर्ण पदक
अलीशा भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने लगातार चार बार ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने सात बार नेशनल चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक हासिल किया है। अलीशा के चाचा जसमेर सिंह ने बताया कि पूरा गांव उनकी जीत से उत्साहित है। मोहना के लोगों ने कहा कि अलीशा ने न सिर्फ़ गांव बल्कि जिला और देश प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। अलीशा लगातार कराटे में देश के लिए पदक जीत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed