फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Alexander of the streets became a monkey

Kaithal News: बंदर बने गली-मोहल्लों के सिकंदर

Sun, 19 Jan 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 19 Jan 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Alexander of the streets became a monkey
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। नगर में घूम रहे बंदर इन दिनों गली मोहल्लों के सिकंदर बने हैं। नागरिक श्याम राणा, कुलदीप, रमेश, राजेश, प्रकाश, देवेंद्र, रामकुमार ने बताया कि स्थिति इतनी खराब है कि वानरों की चहलकदमी के चलते ना दिन का चैन और ना रात का आराम है। यह टोली किस समय जाए कुछ कहा नहीं जा सकता।

हालात उस समय और भी गंभीर हो जाते हैं, जब ये वानर आदमियों को घेर कर काटने से भी गुरेज नही करते। किसी का भी घर हो इन्हें कोई लेना देना नहीं, जहां कुछ मिला वहीं से सब समेट लिया। दहशत में आए लोग यदि इनको लाठी दिखाए तो इनकी मोर्चाबंदी इतनी जबरदस्त होती है कि सामने वाला होश हवास खो बैठता है।
विज्ञापन


इस कारण कई बार चोट भी लग जाती है। बंदरों की निरंतर बढ़ रही संख्या को देखते हुए नगरवासी नगर पालिका व जिला प्रशासन को शिकायत कर रहे हैं लेकिन बंदरों से निजात दिलाने के लिए गंभीर कोई नजर नहीं आता। इन लोगों ने बताया कि पिछले दिनों नगर में बंदर पकड़ने का कार्य शुरू किया गया था लेकिन यह कार्य बीच में ही छोड़ दिया था। जिस कारण पूरे बंदर नहीं पकड़े गए थे। पूरा नगर इन बंदरों से परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed