फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Albendazole will be fed to more than four lakh children

चार लाख से ज्यादा बच्चों को खिलाई जाएंगी एल्बेंडाजोल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Albendazole will be fed to more than four lakh children
कैथल। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में चार लाख सात हजार 416 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई जाएंगी। बच्चों के पेट में खानपान के कारण होने वाली दिक्कतों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय कृमि मुक्त सप्ताह शुरू किया है। एल्बेंडाजोल की एक गोली से बच्चों को परजीवी कृमियों से बचाने का प्रयास किया जाएगा। कृमि मुक्ति अभियान लगातार एक सप्ताह तक चलेगा, जिसमें आयु वर्ग के अनुसार एक से 19 साल तक के बच्चों व किशोरों को गोलियां खिलाई जाएंगी। इस काम में महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ-साथ शिक्षा विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में कक्षा प्रथम से लेकर आठवीं तक पढऩे वाले विद्यार्थियों की संख्या 76 हजार से ज्यादा है। इन सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाई जाएंगी, ताकि पेट के अंदर पनप रहे कीड़े समाप्त हो जाएं और बच्चे का शारीरिक विकास सही ढंग से हो सके। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में जाने वाले छोटे बच्चों और माध्यमिक स्तर से ऊपर की कक्षाओं में पढ़ने वाले 19 वर्ष तक के विद्यार्थियों को गोलियां दी जानी हैं।
विज्ञापन

कई बार छोटे बच्चे एनीमिया या फिर पेट से संबंधित बीमारी का शिकार हो जाते हैं इसलिए चिकित्सक बच्चों को सफाई के साथ-साथ समय-समय पर एल्बेंडाजोल की गोलियां लेने के लिए सलाह देते हैं। सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि विभाग ने कृमि मुक्त सप्ताह शुरू कर दिया है। विभाग की टीमें रोजाना बच्चों को शिक्षण संस्थानों, घरों व आंगनबाड़ी केंद्रों में बुलाकर एल्बेंडाजोल खिलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवन के आंगनबाड़ी केंद्र में खिलाई गोली-सीवन में आंगनबाड़ी वर्कर प्रेमलता कोहली के सेंटर में राष्ट्रीय कृमि मुक्त सप्ताह मनाया गया। एक से पांच वर्ष तक बच्चों को पेट के कीड़े मारने के लिए एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गई। प्रेमलता कोहली ने बताया कि एनीमिया जैसी समस्या खानपान से होती है इससे बच्चों का वजन अचानक तेजी से घटने लगता है। ये गोलियां बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं। इस अवसर पर आशा वर्कर मीना देवी, हेल्पर निर्मला रानी व छोटे बच्चों की माताएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed