फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Akshita got second place in essay writing

Kaithal News: निबंध लेखन में अक्षिता को दूसरा स्थान

Sun, 23 Apr 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 23 Apr 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Akshita got second place in essay writing
कैथल। जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानोें में शनिवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। आईजी कॉलेज में भूगोल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता में वुमन क्रिश्चियन कॉलेज चेन्नई की नागालक्ष्मी बी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आईजी कॉलेज कैथल की अक्षिता द्वितीय और एजी टीचर्स कॉलेज, अहमदाबाद, गुजरात के व्यास विधिबेन विजय कुमार तृतीय रहे।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता में 30 कॉलेजों के 44 विद्यार्थियों ने अपना प्रवेश भेजा था। प्रतियोगिता ग्राउंड वाटर मेकिंग द इनविजिबल, विजिबल विषय पर आधारित थी। इस मौके पर प्राध्यापिका श्वेता तंवर, अलका गोयल, सीमा सुनेजा, श्वेता गुप्ता, दीपिका आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन


विद्यालय परिसर मेंं लगाई त्रिवेणी

आरोग्य भारती ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाबा लदाना परिसर में पृथ्वी दिवस पर त्रिवेणी (बरगद, पीपल, नीम) लगाई। साथ ही बच्चों को त्रिवेणी की उपयोगिता के बारे में बताया गया। वक्ताओं ने बताया कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से त्रिवेणी का अत्यंत महत्व है। यह अन्य पौधों की तुलना में यह पर्यावरण की सफाई ज्यादा तीव्र गति से करते हैं और 24 घंटे ऑक्सीजन देते हैं। सामान्य तौर पर नीम के वृक्ष की उम्र 100 वर्ष होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed