{"_id":"6a037212106422f3d30fdffd","slug":"akshama-is-preparing-for-the-inter-state-boxing-championship-kaithal-news-c-245-1-kn11005-149280-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: इंटर स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप की तैयारी में जुटी अक्षमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: इंटर स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप की तैयारी में जुटी अक्षमा
Wed, 13 May 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 13 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
अक्षमा
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले की उभरती बॉक्सर अक्षमा आगामी इंटर स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप की तैयारी में पूरे जोश और मेहनत के साथ जुटी हुई हैं। अगस्त माह में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों और राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता को लेकर अक्षमा इन दिनों कैथल के छोटूराम खेल स्टेडियम में रोजाना कड़ा अभ्यास कर रही हैं।
14 वर्षीय अक्षमा ने कम उम्र में ही बॉक्सिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनानी शुरू कर दी है। वह पिछले चार वर्षों से नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं। अक्षमा ने बताया कि उन्होंने मात्र 10 वर्ष की आयु में बॉक्सिंग की शुरुआत की थी। वर्तमान में वह सुबह तीन घंटे और शाम को तीन घंटे अभ्यास कर रही हैं, ताकि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
अक्षमा कैथल के लिटल फ्लावर स्कूल की छात्रा हैं। उनके परिवार में दो भाई-बहन हैं। उनके पिता सतीश कुंडू और माता लगातार उनका उत्साहवर्धन करते हैं।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीत चुकी हैं रजत पदक
अक्षमा ने हाल ही में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया था। अब उनका लक्ष्य इंटर स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना है। उनके कोच अमरजीत ने कहा कि अक्षमा मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी हैं। उनमें आगे बढ़ने का जुनून है और यदि वह इसी तरह लगातार मेहनत करती रहीं तो भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकती हैं।