{"_id":"6643f56d4b92dc63c90a2b84","slug":"akhand-ramayan-recitation-from-19th-in-shri-jwalamukhi-mandir-ashram-kaithal-news-c-18-1-knl1004-389855-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: श्री ज्वालामुखी मंदिर आश्रम में 19 से अखंड रामायण पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: श्री ज्वालामुखी मंदिर आश्रम में 19 से अखंड रामायण पाठ
Wed, 15 May 2024 05:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 15 May 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नगर के माता गेट स्थित श्री ज्वालामुखी मंदिर आश्रम में 19 मई से अखंड श्री रामायण का पाठ कराया जाएगा। चार दिवसीय सालाना कार्यक्रम का समापन 22 मई को होगा।
महंत श्री श्री 108 श्री रमा भारती (देवा जी) ने बताया कि सुबह अखंड श्री रामायण का पाठ रखा जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं का एक जत्था हिमाचल प्रदेश स्थित प्रसिद्ध शक्ति पीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर के लिए रवाना होगा। 20 मई को सुबह श्री रामायण पाठ का भोग लगाया जाएगा। श्री ज्वालामुखी मंदिर गया हुआ जत्था माता की जगती हुई पवित्र जोत को लेकर आने के बाद सायं लगभग सात बजे इस पवित्र जोत की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह जवाहर पार्क से शुरू होकर कमेटी चौक, हिंद सिनेमा, माता गेट से अंदर प्रवेश करके ज्वालामुखी मंदिर आश्रम तक जाएगी। 21 मई को सुबह विशाल शत चंडी यज्ञ शुरू होगा और दोपहर बाद पूर्ण आहुति होगी।
22 मई को रात्रि विशाल भगवती जागरण का आयोजन होगा। मुख्याथिति के तौर पर जागरण में ज्योती प्रचंड कैथल पुलिस अधीक्षक उपासना करेंगी। माता के भजनों का गुणगान गोबिंदगढ़ से आई धीमान सिस्टर एंड पार्टी करेगी।