{"_id":"68ffd6fc30660106e90e4f74","slug":"air-quality-index-reaches-197-rain-expected-tomorrow-kaithal-news-c-245-1-kht1010-139839-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन
Tue, 28 Oct 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
राजौंद। कैथल में सोमवार को हुई जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अमर पब्लिक स्कूल किठाना की प्रीत ने 100 और 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है इसके अलावा वीरेन ने लॉन्ग जंप में द्वितीय स्थान, नैना ने 400 मीटर रेस में प्रथम स्थान और बाधा दौड़ में स्कूल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
स्कूल प्रबंधक सरोज व प्रधानाचार्या प्रियंका ने बच्चों को खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया और भविष्य में होने वाली प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भी अपने स्कूल माता-पिता का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के लिए भी पूरा अभ्यास छात्र-छात्राओं को करवाया जाता है ताकि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करके अपने मुकाम को आसानी से हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि दोनों बच्चों ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करके प्रदेश सत्र पर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपना स्थान पक्का किया है। संवाद