{"_id":"68ffd6d7f3de00bf6007f6f2","slug":"air-quality-index-reaches-197-rain-expected-tomorrow-kaithal-news-c-245-1-kht1010-139810-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वायु गुणवत्ता सूचकांक 197 पर पहुंचा, कल बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वायु गुणवत्ता सूचकांक 197 पर पहुंचा, कल बारिश के आसार
Tue, 28 Oct 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। दिवाली के एक सप्ताह बाद हवा की सेहत में मामूली सुधार आया है। सोमवार को जिले में एक्यूआई यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 197 तक दर्ज किया गया। हवा में प्रदूषण के बारीक कणों की मात्रा अभी खराब श्रेणी में नहीं है। वहीं प्रशासन की ओर से किसानों को सख्त हिदायत दी गई है कि पराली न जलाने व उसके उचित प्रबंध किए जाएं।
जिले में रविवार को दिनभर आसमान में धुएं के बादल छाए रहे। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई और आंखों में जलन की शिकायत रही। सोमवार दोपहर को एक बार फिर हवा की गुणवत्ता बिगड़ गई। सुबह व शाम के गुलाबी ठंड पड़ रही है, जिससे दिन के तापमान में सामान्य से तीन से चार डिग्री के फेरबदल दर्ज किया जा रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 .2 व न्यूनतम तापमान में 21 .7 दर्ज किया गया। वहीं मौसम समन्वय अधिकारी डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि वर्तमान में अरब सागर और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से प्रदेश में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी, जिससे शहर में 28 अक्तूबर को बिखराव वाली हल्की बारिश की संभावना बन रही है। इससे अगले तीन-चार दिनों के लिए बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगेगी और साथ ही ठंड भी अपने रंग दिखाने लगेगी। जिले में अब फिर से मौसम में बदलाव होने के आसार सक्रिय हुए जिससे पश्चिमी विक्षोभ आगामी दो दिन हल्की बारिश की संभावना, ठंड का होगा आगाज शहर में बारिश के आसार होने से प्रदूषण से राहत मिलेगी। जिससे पहाड़ों की हवाएं से मौसम साफ होगा। ऐसे में आने वाले दिनों में दिन का तापमान 25 से 30 डिग्री और रात का तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच जाएगा। कृषि विश्वविद्यालय के अधिकारी रमेश चंद्र वर्मा ने किसानों को सरसों, चना और गेहूं की बुआई करने की सलाह दी है। इस समय का मौसम फसलों की बुआई के लिए अनुकूल है। विशेष रूप से चना की खेती के लिए यह मौसम सबसे अच्छा है। जो किसान सरसों की बुआई नहीं कर पाए हैं उन्हें 30 अक्तूबर से पहले इसे पूरा कर लेना चाहिए।