फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Agrasen Park lacks basic amenities, people upset

Kaithal News: अग्रसेन पार्क में नहीं बुनियादी सुविधाएं, लोग परेशान

Mon, 04 May 2026 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 04 May 2026 03:49 AM IST
विज्ञापन
Agrasen Park lacks basic amenities, people upset
कलायत। शहर में नगरपालिका की ओर से विकसित महाराजा अग्रसेन पार्क में आने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाओं का अभाव खल रहा है। हालांकि पार्क की साफ-सफाई को लेकर लोग संतुष्टि जता रहे हैं लेकिन पीने के पानी, शौचालय और बैठने की व्यवस्था न होने से खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। पार्क में सैर करने आने वाली बुजुर्ग राजरानी और कुसुम ने बताया कि वे प्रतिदिन शाम को यहां घूमने आती हैं, लेकिन बैठने के लिए न तो कुर्सियां हैं और न ही बैंच की उचित व्यवस्था। घुटनों में दर्द के कारण वे जमीन पर नहीं बैठ सकतीं, जिससे उन्हें खड़े-खड़े ही समय बिताना पड़ता है। महिलाओं का कहना है कि पार्क में छायादार पेड़ों की भी कमी है। कई स्थानों पर पर्याप्त रोशनी भी नहीं है, जिससे अंधेरा होने के बाद असुविधा बढ़ जाती है।
विज्ञापन


----------
निशा रानी, राजपति और सोनी ने पार्क की सफाई व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि यहां नियमित सफाई होती है लेकिन पीने के पानी और शौचालय की व्यवस्था बेहद कमजोर है। उन्होंने बताया कि पानी के टैंक में अकसर बंदर कूद जाते हैं, जिससे पानी पीने योग्य नहीं रहता। इसके अलावा महिलाओं के लिए शौचालय की कमी समस्या बनी हुई है। निशा रानी ने पार्क में फैलने वाली गंदगी के लिए कुछ हद तक लोगों को भी जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि महिलाएं बच्चों को लेकर आती हैं और खाने-पीने के बाद पॉलिथीन व कचरा पार्क में ही छोड़ जाती हैं। उन्होंने मांग की कि नगरपालिका पार्क में पर्याप्त डस्टबिन लगवाए। सोनी और डिंपल ने बताया कि पार्क में बंदरों का भी आतंक है, खासकर सरोवर की ओर जाने वाले क्षेत्र में अकेले जाना जोखिम भरा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed