फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   agrasen jayenti, agrawal sabha, celebrating, kaithal

रंगोली बना महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों को किया याद

Thu, 29 Sep 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Thu, 29 Sep 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
agrasen jayenti, agrawal sabha, celebrating, kaithal
बनाई गई रंगोली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अग्रवाल वैश्य सभा द्वारा अग्रसेन जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत कोठी गेट स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में विशाल रंगोली बनाकर महाराजा अग्रसेन को याद किया गया। कार्यक्रम में सभा के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महाराजा के चित्र के चारों ओर मोमबत्ती जलाकर व चरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के प्रधान रवि भूषण गर्ग ने की।
विज्ञापन


गर्ग ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज को एक नई दिशा प्रदान की। उनके राज्य में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को राज्य के सभी परिवारों द्वारा एक रुपया और एक ईंट देने की अद्भुत प्रथा उनके द्वारा चलाई गई जिससे समाज के सभी व्यक्तियों को एक साथ चलने का रास्ता दिखाया। आज हम सब को उनके बनाए गए सिद्धांतों पर अमल करते हुए समाज कल्याण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। सभा के चेयरमैन धर्मवीर केमिस्ट, संरक्षक प्रवीण चौधरी ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन


इस अवसर पर सभा के प्रवक्ता हिमांशु गर्ग ने बताया कि 29 सितंबर को अग्रवाल वैश्य सभा द्वारा जिला स्तरीय मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएगी जिसमें समस्त जिले के अनेक स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे। इस अवसर पर सभा के चंद्र प्रकाश गोयल, जगदीश गुप्ता, महामंत्री राजीव गर्ग एवं संदीप गोयल, प्रोजेक्ट चेयरमैन गौतम बंसल एवं मोहल लाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंगला, प्रेस प्रवक्ता हिमांशु गर्ग, युवा मंच प्रधान रिषभ मित्तल, महिला मंच प्रधान डॉ कमलेश जिंदल, चेयरमैन राजरानी गर्ग, वाईस चेयरमैन आरती गोयल, महामंत्री मोनिका बंसल एवं रुचि सिंगला, सुरेन्द्र बंसल, विनोद गर्ग, अमित गर्ग, अमित चौधरी, शुभम गुप्ता, कुश चौधरी, लाजपत राय सिंगला, शाम लाल निसंग, लक्षित जैन, रजत बंसल, अंकुश बंसल, विकास गोयल, युगल गोयल, अनूप मित्तल, सिद्धार्थ मित्तल, सुशील बिन्द्लिश, आशु बिन्द्लिश, सौरभ गर्ग, अमित गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed