{"_id":"6557d34c30d1c00e8e061179","slug":"agency-lost-rs-187-lakh-in-the-name-of-stone-supply-kaithal-news-c-245-1-sknl1008-7257-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पत्थर आपूर्ति के नाम पर एजेंसी को 1.87 लाख की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पत्थर आपूर्ति के नाम पर एजेंसी को 1.87 लाख की चपत
Sat, 18 Nov 2023 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 18 Nov 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
कलायत। कलायत में एक निर्माण एजेंसी को पत्थर आपूर्ति के नाम पर एक लाख 87 हजार रुपये की चपत लगाने का मामला सामने आया है। एजेंसी ने राशि यह आरटीजीएस से राजस्थान के एक सप्लायर को ट्रांसफर की थी , लेकिन न तो एजेंसी को पत्थर मिला और न ही रकम वापस मिली। सप्लायर उसे केवल पत्थर से लोड हुए ट्रक की फोटो शेयर करता रहा।
इस दौरान सप्लायर ने विश्वास जीतने के लिए अपनी बैंकिंग डिटेल भी एजेंसी को उपलब्ध करवाई। जब सामान भेजने की बजाय पत्थर से लदे वाहन की फोटो भेजने का सिलसिला लगातार चलता रहा तो निर्माण एजेंसी दी शिव गंंगा कोऑपरेटिव सोसाइटी के प्रबंधक और संचालक समझ गए कि उसके साथ धोखाधड़ी की जा रही है। इस पर सोसाइटी संचालक विजेंद्र सिंह श्योकंद ने पुलिस को मामले की शिकायत दी।
श्योकंद ने पुलिस को दी शिकायत में उल्लेख किया है कि उन्हें एक सरकारी स्कूल में छह कमरों के निर्माण का टेंडर मिला था। इसके लिए उन्होंने राजस्थान से पत्थर मंगवाने के लिए अप्रैल माह में ऑर्डर किया था। इसकी पेमेंट भी उन्होंने संबंधित सप्लायर को कर दी थी। इस पर आरोपी बार-बार पत्थरों की शीघ्र आपूर्ति कराने का आश्वासन देता रहा। माल न मिलने पर जब उन्होंने संपर्क किया तो आरोपी ने मोबाइल कॉल रिसीव करना ही बंद कर दिया। थाना प्रभारी रोहताश कुमार ने बताया कि धोखाधड़ी की शिकायत प्राप्त हुई है, जिसकी जांच जारी है।