फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   After three days of rain, the sun shone on the fourth day as well

Kaithal News: तीन दिनों की बारिश के बाद चौथे दिन भी खिली धूप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
After three days of rain, the sun shone on the fourth day as well
कैथल। जिले में पिछले तीन से मौसम में हुए बदलाव के बाद रविवार को चौथे दिन धूप खिली। इस दौरान दिनभर सूर्यदेव के साथ बादलों की आंख मिचौली जारी रही। पिछले दो दिन से लगातार हुई बारिश के बाद मंडियों में आए गेहूं की फसल भीगने से नुकसान हुआ है। परंतु अब मौसम में हुए बदलाव के बाद लोगों को राहत मिली है। हालांकि अब तक हुई बारिश से मौसम विभाग अनुसार खेतों में खड़ी फसल को कोई नुकसान नहीं है, लेकिन अब गेहूं की फसल की कटाई का कार्य जरूर प्रभावित होगा। मौसम विभाग ने अभी भी आगामी दो दिन तक बारिश होने का अनुमान लगाया है। सोमवार को भी जिले के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। वहीं, मौसम बदलने के बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि इस समय बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को अधिक नुकसान नहीं होगा। जबकि इस फसल की कटाई में जरूर देरी हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed