{"_id":"681a0345411ff28b200f1e8b","slug":"after-may-10-water-will-be-available-in-kaithal-from-sirsa-branch-canal-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Water Problem: 10 मई के बाद सिरसा ब्रांच नहर से मिलेगा पानी, विभाग ने की वैकल्पिक व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Water Problem: 10 मई के बाद सिरसा ब्रांच नहर से मिलेगा पानी, विभाग ने की वैकल्पिक व्यवस्था
Tue, 06 May 2025 06:15 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 06 May 2025 06:15 PM IST
सार
कैथल शहर में जलापूर्ति के लिए अब 10 मई के बाद सिरसा ब्रांच नहर से पानी आएगा। सिरसा ब्रांच नहर में 8 अप्रैल से पानी की आपूर्ति बंद है जिससे नहर पूरी तरह से सूखी पड़ी है। डिटेल में पढ़ें खबर..
विज्ञापन
सूखी पड़ी सिरसा ब्रांच नहर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब द्वारा पानी की आपूर्ति रोकने के फैसले के बाद कैथल शहर में जलापूर्ति के लिए अब 10 मई के बाद सिरसा ब्रांच नहर से पानी आएगा। वर्तमान में प्यौदा रोड पर 1400 मिलियन लीटर और मानस रोड पर 800 मिलियन लीटर पानी का भंडारण उपलब्ध है। जनस्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शहर में प्रतिदिन 330 मिलियन लीटर पानी की खपत होती है। शहर में जल भंडारण के लिए प्यौदा रोड पर पांच और मानस रोड पर तीन टैंक स्थापित हैं। हालांकि, सिरसा ब्रांच नहर में पानी की कमी के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है। वर्तमान में नहर में पहले की तुलना में आधा पानी भी नहीं आ रहा है।
पेयजल भंडारण क्षमता
कैथल जिले में जनस्वास्थ्य विभाग के पेयजल टैंकों की कुल भंडारण क्षमता 10 हजार 817 मिलियन लीटर है। शहर को प्रतिदिन 303 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है, जिसमें प्रति व्यक्ति 135 लीटर पानी उपलब्ध करवाया जाता है। सिरसा ब्रांच नहर में पानी की आपूर्ति सामान्य होने में 32 दिन तक लग सकते हैं।
विभाग की तैयारी
जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीई गोपाल वैद ने बताया कि 11 मई तक पानी का भंडारण पर्याप्त है। यदि नहर में पानी की आपूर्ति में एक-दो दिन की देरी होती है, तो टैंकों में लगे ट्यूबवेल के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। वर्तमान में शहर में जलापूर्ति सुचारू है। गौरतलब है कि सिरसा ब्रांच नहर में 8 अप्रैल से पानी की आपूर्ति बंद है।