फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   After investigation, 22 papers rejected, 75 nomination papers accepted.

Kaithal News: जांच के बाद 22 पर्चे खारिज, 75 नामांकन पत्र स्वीकृत

Sat, 14 Sep 2024 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 14 Sep 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
After investigation, 22 papers rejected, 75 nomination papers accepted.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में विधानसभा चुनाव के तहत नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच का दिन रहा। इस दौरान जिले में सभी विधानसभा क्षेत्रों में 22 नामांकन पत्र रद्द हुए। इसमें सबसे अधिक गुहला में नौ और सबसे कम कैथल विधानसभा क्षेत्र से महज चार नामांकन रद्द हुए हैं।

गुहला विधानसभा क्षेत्र में तो सेट अप बाइ कॉलम में कांग्रेस पार्टी का नाम भरकर नामांकन करने वाले दिल्लू राम बाजीगर का नामांकन रद्द हुआ है

जबकि कैथल विधानसभा क्षेत्र से लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के उम्मीदवार का नामांकन रद्द हुआ है।

गुहला में आजाद प्रत्याशी कृपाल सिंह, संजय मलिक, दिल्लू राम, ज्ञान जगत और कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरने वाले ज्योति का नामांकन रद्द हुआ है। चारों विधानसभाओं में दाखिल हुए नामांकन पत्रों की छंटनी के बाद कुल 75 नामांकन पत्र स्वीकृत किए गए, वहीं आगामी 16 सितंबर तक नामांकन पत्र वापिस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन


कैथल विधानसभा में 16 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। छंटनी के दौरान 12 नामांकन पत्र सही पाए, जिनको स्वीकार कर लिया गया। इसके अलावा चार नामांकन पत्रों को रद्द कर दिया गया है। इसी प्रकार पूंडरी विधानसभा में 29 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। छंटनी के बाद 25 नामांकन सही पाए गए, जबकि चार नामांकन पत्रों को रद्द कर दिया गया है। गुहला विधानसभा में 22 नामांकन पत्रों में से 13 नामांकन पत्र सही पाए गए, जिनको स्वीकार कर लिया गया। इसी प्रकार कलायत विधानसभा में 30 नामांकनों में से 25 नामांकन पत्र सही पाए गए, जिनको स्वीकार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed