फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   After inspecting the control room, feedback was taken on the system.

Kaithal News: कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्था का लिया फीडबैक

Sat, 31 Aug 2024 05:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 31 Aug 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
After inspecting the control room, feedback was taken on the system.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने सरल केंद्र में बनाए गए वीवीटी अर्थात वीडियो व्यूविंग टीम व अकाउंटिंग टीम के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।

उन्होंने वहां पर की गई व्यवस्थाओं की विस्तृत फीडबैक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान संबंधित टीमों द्वारा जितने भी कार्य किए जाने हैं, उन सबका रोजाना रिकॉर्ड सही करें। अकांउटिंग टीम खर्च ऑब्जर्वर को रोजाना अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ-साथ चुनाव कार्यालय में भी इसका निरंतर ब्योरा देते रहें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को संपन्न करवाने के लिए जिन भी अधिकारियों व कर्मचारियों की डयूटी लगी है, वे सभी चुनावी डयूटी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझकर निभाएं। मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण के दौरान चुनावी प्रक्रिया की जो भी जानकारी दी जा रही है, उसे ध्यान से समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने जींद रोड स्थित कन्या विद्यालय में चल रहे प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी परेशानी से नहीं, बल्कि अपने आपको अहम मानते हुए खुश होकर ड्यूटी का निर्वहन करें।

चुनावी प्रक्रिया में जो-जो कार्य संबंधित व्यक्तियों ने करने हैं, उसकी पूरी जानकारी उसे होनी चाहिए। जितने भी फार्म उन्हें मिलेंगे, उन सबको किस प्रकार भरना है आदि का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। प्री-पोल्ड वाले दिन और पोलिंग वाले दिन किन-किन दायित्वों का निर्वहन करना है, उन सभी बातों का जिम्मेदारी से पालन करना होगा।

टीम वर्क की भावना से काम करते हुए समूची चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करवाएं। सभी को ईवीएम संचालन की भी जानकारी होनी चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान मा. ट्रेनरों ने कहा कि मतदान से एक दिन पहले निर्धारित बूथ पर पहुंचना होगा। यदि किसी बूथ के बाहर मतदाताओं की लाइन लगी हो तो सभी के नियमानुसार वोट डलवाना सुनिश्चित करें।

पीओ द्वारा चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार ही चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी फार्म भरे जाते हैं, उस पर पोलिंग एजेंट के हस्ताक्षर अवश्य कराएं। मतदान से एक घंटा पहले मॉक पोल की प्रक्रिया को एजेंटों की मौजूदगी में पूरा करें। इस प्रक्रिया को नोटा (नन ऑफ द अबव) सहित 50 वोटों को समान रूप से बांटकर पूरा किया जाना चाहिए।


मॉक पोल के दौरान किए गए वोट और वीवीपैट से निकलने वाली पर्चियों व कंट्रोल यूनिट में कुल वोट का मिलान होने पर पोलिंग एजेंट के हस्ताक्षर जरूर कराएं। इस अवसर पर डीईओ विजय लक्ष्मी, डीईईओ सरोज कुमार, नायब तहसीलदार सुभाष, सतबीर व अरुण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed