फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   After getting information about good and bad touch and POSCO Act, girl students raised their voice

Kaithal News: अच्छे-बुरे स्पर्श और पॉस्को एक्ट की जानकारी के बाद छात्राओं ने बुलंद की आवाज

Sun, 10 Dec 2023 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 10 Dec 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
After getting information about good and bad touch and POSCO Act, girl students raised their voice
कैथल। छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी और निलंबन के बाद बयान में पीड़ित छात्राओं ने एकबार फिर दर्द बयां किया है। उन्होंने कहा है कि अपने साथ हो रहे गलत व्यवहार का उन्हें अहसास था, लेकिन वे आवाज नहीं उठा पा रहीं थीं। कुछ समय पहले स्कूल में गुड टच और बैड टच पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसके बाद उन्होंने मुखर होकर आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ आवाज उठाई और शिकायत दी।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, छात्राओं की तरफ से दिए गए बयान में सामने आया है कि जब छात्राएं यातनाएं झेल रही थीं। उस समय अन्य छात्र भी उनके पक्ष में आए थे, लेकिन प्रधानाचार्य ने उन्हें धमकियां देकर चुप करा दिया। साथ ही उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया। फिर कुछ ही समय पहले गुड और बैड टच को लेकर जागरूकता कार्यक्रम स्कूल में आयोजित किया गया था। इसके छात्राओं को पॉक्सो एक्ट के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई थी, जिसके बाद ही छात्राएं प्रधानाचार्य के खिलाफ सामने आईं। लिखित शिकायत के बाद कमेटी के सामने दिए गए बयान में भी यह सामने आया था कि छात्राओं के साथ गलत व्यवहार हुआ है। इसके बाद ही आरोपी प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी हुई। इसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया। अब प्रधानाचार्य के जेल जाने के बाद गांव में शांति का माहौल है। इससे पहले मामला सामने आने के बाद लगातार दो दिन तक ग्रामीणों में रोष बना हुआ था। इस मामले में गुहला के डीएसपी कुलदीप बैनीवाल ने बताया कि पुलिस की एसआईटी की टीम लगातार जांच कर रही है। एक दिन पहले ही स्कूल की अन्य छात्राओं से जानकारी ली गई थी। पुलिस की तरफ से नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed