{"_id":"65ecccf50c3ed2342b027eac","slug":"after-delhi-bus-service-starts-for-jaipur-kaithal-news-c-18-1-knl1004-344706-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दिल्ली के बाद जयपुर के लिए बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दिल्ली के बाद जयपुर के लिए बस सेवा शुरू
Sun, 10 Mar 2024 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। किसान आंदोलन 2.0 के तहत परिवहन सेवा पर काफी असर पड़ा था परंतु अब रास्तों के खुलने के बाद विभिन्न जगहों के लिए बंद की गई परिवहन सेवा को धीरे-धीरे संचालित किया जा रहा है इसी कड़ी में अब रोडवेज विभाग ने पिछले करीब 25 दिन से बंद पड़ी जयपुर और पुष्कर जाने वाली बस सेवा को दोबारा शुरू कर दिया है।
इसके बाद अब जिले से जयपुर जाने वाली सभी बसों को शुरू कर दिया है। अब कैथल के साथ ही चीका से भी जयपुर जाने वाली बस सेवा को शुरू कर दिया गया है। अब जयपुर जाने वाली बस सेवा के शुरू होन के बाद फाल्गुन महोत्सव में श्रद्धालु खाटू श्याम भी जा सकेंगे। इसके साथ ही रास्ते खुलने के बाद अब पिछले करीब एक सप्ताह से दिल्ली जाने वाली बसें भी कश्मीरी गेट स्थित आईएसबी बस अड्डा पर पहुंच रही है।
अभी पंजाब जाने वाली बस सेवा है बंद ः किसान आंदोलन के कारण गत 13 फरवरी से पंजाब जाने वाली बस सेवा पूरी तरह से बंद है। इसके तहत जिले के यात्री बस के माध्यम से न तो पटियाला जा पा रहे हैं और न ही पातड़ा जा पा रहे हैं। ऐसे में यात्रियों को गांवों का रास्ता तय करके पंजाब में पहुंच पड़ रहा है।
विज्ञापन
यात्रियों की मांग को देखते हुए अब रोडवेज की ओर से जयपुर और पुष्कर जाने वाली बस सेवा पुन संचालित कर दिया है। जयपुर के लिए अब कैथल के साथ ही चीका से भी बस सेवा को दोबारा शुरू कर दिया गया है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। - निरंजन सिंह, ड्यूटी प्रभारी, बस अड्डा, कैथल।