फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   After Delhi, bus service starts for Jaipur

Kaithal News: दिल्ली के बाद जयपुर के लिए बस सेवा शुरू

Sun, 10 Mar 2024 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 10 Mar 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
After Delhi, bus service starts for Jaipur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। किसान आंदोलन 2.0 के तहत परिवहन सेवा पर काफी असर पड़ा था परंतु अब रास्तों के खुलने के बाद विभिन्न जगहों के लिए बंद की गई परिवहन सेवा को धीरे-धीरे संचालित किया जा रहा है इसी कड़ी में अब रोडवेज विभाग ने पिछले करीब 25 दिन से बंद पड़ी जयपुर और पुष्कर जाने वाली बस सेवा को दोबारा शुरू कर दिया है।

इसके बाद अब जिले से जयपुर जाने वाली सभी बसों को शुरू कर दिया है। अब कैथल के साथ ही चीका से भी जयपुर जाने वाली बस सेवा को शुरू कर दिया गया है। अब जयपुर जाने वाली बस सेवा के शुरू होन के बाद फाल्गुन महोत्सव में श्रद्धालु खाटू श्याम भी जा सकेंगे। इसके साथ ही रास्ते खुलने के बाद अब पिछले करीब एक सप्ताह से दिल्ली जाने वाली बसें भी कश्मीरी गेट स्थित आईएसबी बस अड्डा पर पहुंच रही है।
विज्ञापन


अभी पंजाब जाने वाली बस सेवा है बंद ः किसान आंदोलन के कारण गत 13 फरवरी से पंजाब जाने वाली बस सेवा पूरी तरह से बंद है। इसके तहत जिले के यात्री बस के माध्यम से न तो पटियाला जा पा रहे हैं और न ही पातड़ा जा पा रहे हैं। ऐसे में यात्रियों को गांवों का रास्ता तय करके पंजाब में पहुंच पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों की मांग को देखते हुए अब रोडवेज की ओर से जयपुर और पुष्कर जाने वाली बस सेवा पुन संचालित कर दिया है। जयपुर के लिए अब कैथल के साथ ही चीका से भी बस सेवा को दोबारा शुरू कर दिया गया है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। - निरंजन सिंह, ड्यूटी प्रभारी, बस अड्डा, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed