{"_id":"673b9ad5abd4872eef0f31d4","slug":"after-acquisition-amarnath-jairam-bhagat-college-is-now-government-kaithal-news-c-18-1-knl1004-522432-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अधिग्रहण के बाद अमरनाथ जयराम भगत कॉलेज अब सरकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अधिग्रहण के बाद अमरनाथ जयराम भगत कॉलेज अब सरकारी
Tue, 19 Nov 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सरकारी अधिग्रहण के बाद राजौंद खंड के गांव सेरधा के अमरनाथ जयराम भगत कॉलेज को अब सरकारी कॉलेज का दर्जा तो मिल गया है। जल्द ही प्रबंधन समिति की ओर से उच्चतर शिक्षा विभाग के नाम जमीन पर करवाई जाएगी पर कॉलेज में नए सत्र से सरकारी प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
फिलहाल इस सत्र से सरकारी कॉलेज अनुसार फीस का नियम लागू नहीं होगा। ये नियम अगले वर्ष से उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से लागू किया जाएगा। फिलहाल इस कॉलेज में विभाग ने केवल उच्चतर शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश सैनी को प्राचार्य का प्रभार दिया है।
सबसे पहले कॉलेज की प्रबंधन समिति की ओर से कॉलेज की जमीन को उच्चतर शिक्षा विभाग के नाम करवाया जाएगा। इसके बाद से सभी नियमों को कॉलेजों में शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसी साल अगस्त में ही अमरनाथ जयराम भगत कॉलेज में इस समय बीए और बीकॉम संकाय के कोर्स ही संचालित किए जा रहे हैं। अब इस कॉलेज को सरकारी कॉलेज का दर्जा मिलने के बाद इस कॉलेज को को-एजुकेशन के अधीन भी लाया जा सकता है। हालांकि इस पर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।
इस समय यहां बीए व बीकॉम की मिलाकर करीब 180 सीटें हैं। अगले सत्र से कॉलेज की फीस कम होने के बाद क्षेत्र को एक और सरकारी कॉलेज की सौगात मिल पाएगी। तीन साल पहले ही राजौंद में प्रदेश सरकार ने एक सरकारी कॉलेज खोला था।
सेरधा गांव के अमरनाथ जयराम भगत कॉलेज को सरकारी कॉलेज का दर्जा मिलने के बाद इस क्षेत्र के लोगों को फायदा मिलेगा। इसके तहत अब क्षेत्र में दो सरकारी कॉलेज हो जाएंगे। इसमें सबसे अधिक फायदा छात्राओं को होगा। फिलहाल मुझे इस कॉलेज के प्राचार्य पद का प्रभार सौंपा गया है। - डॉ. राजेश सैनी, जिला नोडल अधिकारी, उच्चतर शिक्षा विभाग कैथल।
यह भी जानें...
जुलाई के पहले पखवाड़े मंे मुख्यमंत्री नायब सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सेरधा स्थित अमरनाथ भगत जयराम गर्ल्स कॉलेज का राज्य सरकार ने अधिग्रहण करने को मंजूरी दी थी। मंत्रिमंडल ने यह निर्णय उच्च शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए और स्थानीय समुदाय की लगातार मांग को मानते हुए लिया था। बताया गया था कि यह संस्थान सभी उपलब्ध सुविधाओं के साथ राज्य सरकार के तत्वावधान में काम करेगा।
गौरतलब है कि जयराम विद्यापीठ सेरधा ने वर्ष 2004 में अमरनाथ भगत जयराम कन्या महाविद्यालय सेरधा के नाम से कॉलेज शुरू किया था। अमरनाथ भगत जयराम कन्या महाविद्यालय सेरधा में कला और वाणिज्य संकाय में करीब तीन सौ छात्राएं नामांकित हैं। सेरधा वासिायों, राजौंद सहित आसपास की विभिन्न ग्राम पंचायतों और अमरनाथ भगत जयराम कन्या महाविद्यालय सेरधा से प्राप्त अनुरोध पर महाविद्यालय को राज्य सरकार द्वारा अपने अधीन लेने का निर्णय लिया गया है। कैबिनेट की स्वीकृति के अनुसार सोसायटी की भूमि 24 एकड़ 17 मरला भवन और अन्य परिसंपत्तियों सहित उच्चतर शिक्षा विभाग को निशुल्क हस्तांतरित की जाएंगी। सोसायटी की किसी भी प्रकार की देनदारियों के लिए सरकार जिम्मेदार नहीं होगी।