Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   After a 35-day sit-in protest, both JEs joined duty in Pundri.

Kaithal News: 35 दिनों के धरने के बाद दोनों जेई ने पूंडरी में किया ज्वाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
After a 35-day sit-in protest, both JEs joined duty in Pundri.
जिले के पूंडरी में तबादलों के ​खिलाफ धरने पर बैठे बिजली कर्मचारी। आर्काइव
कैथल। 35 दिनों के धरने के बाद बिजली निगम के दो जूनियर इंजीनियरों ने पूंडरी में ही ज्वाइन कर लिया है। पूंडरी के भाजपा विधायक सतपाल जांबा ने बिजली निगम के दो जेई का व्यवहार जनता के साथ अनुचित कहते हुए उनका तबादला कुरुक्षेत्र और पंचकूला कराया था और कहा था कि अगर उन्होंने वहां ज्वाइन नहीं किया तो निलंबित कराया जाएगा। इसे लेकर बिजली निगम के जेई और संगठनों ने 35 दिन तक धरना दिया था। धरने के बाद दोनों जेई ने पूंडरी में ही कुर्सी संभाल ली है।
विज्ञापन

जिला महासंघ के कैशियर कुलदीप ने बताया कि मुख्यालय ने कुरुक्षेत्र और पंचकूला के तबादला आदेशों को रद्द करते हुए बिजली निगम के दोनों जेई के वापस पूंडरी के ही ऑर्डर 30 अक्तूबर को जारी कर दिए थे। दोनों इंजीनियरों ने पूंडरी में दोबारा ज्वाइनिंग भी कर ली है।
विज्ञापन

ट्रांसफर के झटके से शुरू हुआ था खेल
विधायक सतपाल जांबा ने बिजली निगम के दो जेई पर भ्रष्ट और कामचोर बताते हुए उनके तबादले कुरुक्षेत्र और पंचकूला करवा दिए थे। उन्होंने चुनौती दी थी कि अगर कुरुक्षेत्र और पंचकूला ज्वाइन नहीं किया, तो सस्पेंड करवा दूंगा, उनकी सीएम से बात हो चुकी है। विधायक का कहना था कि उनके पास जनता की शिकायत है कि दोनों जेई ले-देकर काम करते हैं या फिर अटका कर रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक पर नियमों के खिलाफ काम कराने के आरोप
दोनों जेई ने नए स्टेशनों पर ज्वाइन करने से साफ मना कर दिया था। कर्मचारियों ने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 35 दिनों तक लंबा धरना दिया। कर्मचारियों का सीधा आरोप था कि विधायक विभागीय नियमों को ताक पर रखकर जबरन गलत काम करवाने के लिए उन पर दबाव बनाते हैं। जब बात नहीं मानी, तो उन्हें भ्रष्ट और कामचोर कहा जाने लगा जिससे पूरे महकमे में रोष फैल गया।

सीएम को दी है शिकायत : जांबा
विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि सीएम को दोनों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है और उनके तबादले की अनुशंसा की है। उनको निलंबित कराने का कभी कोई इरादा नहीं था। जनता की शिकायत है कि दोनों कर्मी नियमानुसार कार्य नहीं करते और परेशान करते हैं। वह जनता के साथ हैं।

जिले के पूंडरी में तबादलों के खिलाफ धरने पर बैठे बिजली कर्मचारी। आर्काइव

जिले के पूंडरी में तबादलों के खिलाफ धरने पर बैठे बिजली कर्मचारी। आर्काइव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed