फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   After 51 days of lockdown rodways bus start today

लॉकडाउन में 51 दिन बाद आज सड़कों पर दौड़ेगी रोड़वेज बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
After 51 days of lockdown rodways bus start today
कैथल। विश्वव्यापी महामारी के बीच रोडवेज का पहिया पिछले 51 दिनों से थमा हुआ था। आज से बसें सड़कों पर दौड़ना शुरू कर देंगी। डिपो में आदमन की शुरूआत होगी। लॉकडाउन-3 के बीच सरकार ने चुनिंदा मार्गों पर रोडवेज बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। जिनमें कैथल डिपो से अंबाला के लिए दो बसों का संचालन किया जाएगा। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही टिकट बुकिंग होगी। यात्रा के लिए मार्गों का विवरण पर मिलेगी। बस में 30 यात्रियों को ही बैठाया जाएगा।
विज्ञापन

बीच रास्ते में न कोई चढे़गा, न उतरेगा
15 मई से पहले दिन कैथल से अंबाला के लिए दो बसें चलेगी। कोरोना प्रभावित जिलों से गुजरने वाली बसें बाइपास या फ्लाइओवर से गुजरेंगी। ऑन लाइन बुक हुई कंफर्म टिकट देखकर की बस अड्डे में प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग होगी। बिना मास्क पहने यात्री को प्रवेश वर्जित होगा। बसें राज्य परिवहन के बस अड्डों से निर्धारित बस अड्डों तक ही जाएंगी। यात्रियों को रास्ते में पड़ने वाले अड्डों से चढ़ने व उतरने की अनुमति नहीं होगी। अगर किसी कारण से बस का संचालन नहीं हुआ तो ऐसे में यात्रियों का किराया रिफंड किया जाएगा।
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंस को लेकर बसों में बनाए चिह्न
वर्कशॉप मैनेजर सुरेंद्र मौर ने बताया कि बसों व बस स्टैंड परिसर में सीटों पर सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखकर निशान लगाएं गए हैं। उन्होंने कहा कि बसें स्टेशन से पहले व अपने गतंव्य स्थान से वापस आने पर सैनिटाइज की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैथल से अंबाला के लिए दो बसें चलेगी
टीएम कमलजीत ने बताया कि टिकट बुकिंग के बाद ही काउंटर से बस चलेगी। बस में पूरी तरह से सोशल डिस्टेंस मैंनटेन रखा जाएगा। डिपो से सुबह 8:30 बजे और दोपहर 1:30 बजे कैथल से अंबाला के लिए रवाना होगी। वहीं अंबाला से वापसी 12:00 व 3:00 बजे होगी। उन्होंने बताया कि कैथल से अंबाला तक का किराया 80 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित है। इस मौके पर मुख्य ट्रैफिक इंस्पेक्टर रणबीर सिंह, वर्कशॉप मैनेजर सुरेंद्र मौर, एसएसआई देवेंद्र कुमार, महाबीर प्रषाद, बसंत कुमार पेंटर व प्रितम कार पेंटर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed