{"_id":"67a26ba1d00f18e7af088dfa","slug":"advice-to-make-a-career-by-doing-dece-course-from-ignou-kaithal-news-c-18-1-knl1004-574536-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: इग्नू से डीईसीई कोर्स कर कॅरिअर बनाने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: इग्नू से डीईसीई कोर्स कर कॅरिअर बनाने की सलाह
Wed, 05 Feb 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
कैथल। डिप्लोमा इन अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (डीईसीई) कोर्स उन लोगों के लिए है जो अर्ली चाइल्डहुड केयर इंडस्ट्री के बारे में अपने ज्ञान और स्किल को बढ़ाना चाहते हैं। यह जानकारी इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. धर्म पाल ने दी है। उन्होंने बताया कि इग्नू ने इस कोर्स में दाखिले के लिए 15 फरवरी तक तिथि बढ़ा दी है।
डाॅ. धर्म पाल ने बताया कि डिप्लोमा इन अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन कोर्स में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थी को किसी भी स्ट्रीम में मान्यता बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि यह एक अनूठा समग्र पैकेज है जो शिक्षार्थी को छोटे बच्चों (अर्थात् जन्म से लेकर 6 वर्ष की आयु तक के बच्चों) के समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए तैयार करता है।
उन्होंने यह भी बताया कि क्रेच, प्रीस्कूल, प्री-प्राइमरी कक्षाएं, नर्सरी स्कूल, आंगनवाड़ी और बालवाड़ी के लिए भी यह कोर्स उन उम्मीदवारों के लिए सबसे बेहतर है जो छोटे बच्चों को शिक्षित करने में रूचि रखते है। उन्होंने बताया कि इग्नू से विभिन्न तरह के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कोर्स के तहत विद्यार्थियों को थ्योरी और प्रेक्टिकल के माध्यम से इस क्षेत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है। उन्होंने बताया कि एलिमेंट्री स्कूल के बच्चों को पढ़ाने में रुचि रखने वालों और इसी क्षेत्र में कॅरिअर बनाने की चाह रखने वालों के लिए यह कोर्स बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इग्नू के सभी पाठ्यक्रमों की सूची एवं जानकारी इग्नू की वेबसाइट इग्नू.एसी.इन पर उपलब्ध है। संवाद