फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Advice: Keep children away from addiction and give them good values

Kaithal News: सलाह ः बच्चों को नशे से दूर रख अच्छे संस्कार दें

Sat, 29 Mar 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 29 Mar 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Advice: Keep children away from addiction and give them good values
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नशा मुक्त हरियाणा मुहिम के तहत पुलिस कैथल, सीवन और गुहला खंड में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इस टीम में इंस्पेक्टर रामलाल, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार व होमगार्ड शमशेर सिंह शामिल रहे।

एसपी राजेश कालिया ने कहा कि पुलिस टीमों की ओर से आमजन को बताया जा रहा है कि नशा समाज का दुश्मन है। इसलिए समाज से नशे को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए सभी ग्राम पंचायतें, सामाजिक संस्थाएं व युवा क्लब अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं, ताकि समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त किया जा सके।
विज्ञापन


प्रत्येक व्यक्ति पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही नशा मुक्त समाज मुहिम में अहम योगदान देकर इसे जन आंदोलन का रूप देने में सहयोग करें। कैथल पुलिस की विभिन्न टीमों की ओर से नशा तस्करों पर दिन प्रतिदिन प्रहार कर रही हैं जिसके तहत नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व युवाओं को विभिन्न खेल गतिविधियों तथा कार्यक्रमों के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूक भी किया जा रहा है।

टीमों को इस अभियान को शत प्रतिशत कामयाब बनाने के लिए आमजन का सहयोग जरूरी है। युवाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए नशे के खिलाफ हम सबको मिलकर आवाज उठानी होगी, ताकि समाज से इस बुराई को जड़ से खत्म किया जा सके। पुलिस न केवल नशा को खत्म करने की दिशा में पूरा प्रयास कर रही है, बल्कि जो व्यक्ति नशे से पीड़ित हैं, उनके इलाज में भी सहयोग कर रही है।


उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति के इस अभियान में आमजन की भागीदारी जरूरी है, इसलिए नशा मुक्त समाज बनाने के लिए आमजन पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और दोषी व्यक्ति का पक्ष न लें। आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम सबको आज ही नशा को खत्म करने का संकल्प लेना होगा, इसकी शुरुआत स्वयं से व अपने परिवार से करनी होगी । अभिभावक बच्चों को अच्छे संस्कार दें, ताकि वे नशे से दूर रहें और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोगी बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed