{"_id":"686824dd6cc7377bf00167ca","slug":"adopt-cleanliness-campaign-in-sewan-kaithal-news-c-18-1-knl1004-684590-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीवन में सफाई अपनाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीवन में सफाई अपनाओ अभियान
Sat, 05 Jul 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। स्वच्छता को बढ़ावा देने और नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम नगर पालिका सचिव दीपक कुमार के दिशा-निर्देश में आयोजित हुआ। अभियान का शुभारंभ भाजपा आईटी सेल के जिला अध्यक्ष बलविंद्र जांगड़ा ने किया।
बलविंद्र जांगड़ा ने नगरवासियों से अपील की कि सभी लोग अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है। उन्होंने कहा कि गंदगी और कचरे के कारण अनेक बीमारियां फैलती हैं। यदि हम अपने घर, गली और मोहल्ले को साफ-सुथरा रखेंगे, तो बीमारियां स्वतः हमसे दूर रहेंगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार होगा, जब हर नागरिक इसमें अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएगा। उन्होंने लोगों से स्वच्छता के प्रति सजग रहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
बलविंद्र जांगड़ा ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर नागरिक का कर्तव्य है। यदि हर व्यक्ति अपने घर और आसपास सफाई को लेकर सजग हो जाए, तो नगर को गंदगी और बीमारियों से मुक्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण से न केवल रोग दूर होते हैं, बल्कि नगर की सुंदरता भी बढ़ती है । इस अवसर पर नगरपालिका के कर्मचारी बलजीत सिंह (लिपिक), सुमित कुमार (लिपिक) आदि उपस्थित रहे।