{"_id":"6892535c7c7b291f4700db86","slug":"admission-will-be-done-on-the-spot-on-the-basis-of-merit-list-kaithal-news-c-245-1-kht1001-135855-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मेधा सूची के आधार पर माैके पर ही होगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मेधा सूची के आधार पर माैके पर ही होगा दाखिला
Wed, 06 Aug 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
33 कैथल। आईटीआई में दाखिला लेने पहुंचे विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। प्रदेश के आईटीआई संस्थानों में सीटें खाली रहने के चलते कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने पांचवें राउंड की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। चौथी काउंसलिंग के बाद अब विभाग ने मेरिट आधार पर ऑन-द-स्पॉट दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है।
नई योजना के अनुसार, 11 अगस्त को सभी संस्थानों की रिक्त सीटों की सूची जारी की जाएगी, और 11 से 22 अगस्त के बीच ऑनलाइन आवेदन भरे जा सकेंगे। इसके बाद मेरिट कार्ड के आधार पर सीधे संस्थानों में ऑन-द-स्पॉट दाखिले होंगे और उसी समय फीस भरकर सीट अलॉटमेंट भी किया जाएगा।
पहले चरण में कम रहा रुझान ः विभाग द्वारा 8 जुलाई से दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसके अंतर्गत चार चरणों की ऑनलाइन काउंसलिंग हुई। हालांकि, अलॉटमेंट मिलने के बावजूद केवल करीब 50% छात्रों ने ही दाखिला लिया। शेष सीटें खाली रहने के कारण अब मेरिट के आधार पर संस्थानों में ही दाखिला प्रक्रिया को सरल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
आईटीआई विशेषज्ञों का मानना है कि अधिकांश सीटें ऑन-द-स्पॉट दाखिले से ही भरी जाती हैं। विशेष कोर्सों की सीटें भले ही ऑनलाइन प्रक्रिया में भर गई हों, लेकिन कुछ ट्रेड्स में अब भी 50% तक सीटें रिक्त हैं। नई व्यवस्था से छात्रों को उनकी पसंद के संस्थानों में सीधा दाखिला मेरिट के आधार पर मिल सकेगा।
आवेदन प्रक्रिया होगी सरल ः अब छात्र पोर्टल पर आवेदन करके मेरिट कार्ड डाउनलोड करेंगे, और उसे संबंधित आईटीआई में प्रात: 11 बजे तक जमा करवाना होगा। संस्थान उसी दिन मेरिट सूची तैयार करेगा और रिक्त सीटों पर उसी अनुसार दाखिला दिया जाएगा।
11 अगस्त से पोर्टल पर नए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। पहले राउंड्स में आए आवेदनों को भी इस काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा। पुराने और नए दोनों आवेदनों के आधार पर संयुक्त मेरिट सूची तैयार कर रिक्त सीटों पर दाखिले होंगे। -सतीश मच्छाल, जिला नोडल अधिकारी व राजकीय आईटीआई, कैथल के प्राचार्य