{"_id":"684338f5b86857edf207d815","slug":"admission-process-started-in-iti-last-date-is-20-kaithal-news-c-18-1-knl1004-664566-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, अंतिम तारीख है 20","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, अंतिम तारीख है 20
Sat, 07 Jun 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आईटीआई में दाखिले के लिए शुक्रवार से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले ही दिन कैथल के राजकीय आईटीआई में 100 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। हालांकि पंजीकरण 20 जून तक जारी रहेगा, लेकिन विद्यार्थी जल्द से जल्द नाम दर्ज कराने में जुटे हुए हैं।
पिछले वर्ष भी कैथल का राजकीय आईटीआई प्रदेश के टॉप टेन में शामिल था। इस बार भी विद्यार्थियों की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए संभावना है कि यह आईटीआई शीर्ष स्थान बनाए रखेगा।
28 तरह के इंजीनियरिंग व नॉन-इंजीनियरिंग कोर्स चलाए जा रहे हैं ः कैथल के राजकीय आईटीआई में 28 तरह के इंजीनियरिंग और नॉन-इंजीनियरिंग कोर्सों के कुल 78 यूनिट संचालित किए जा रहे हैं। इनमें से अधिकांश इंजीनियरिंग कोर्स दो साल के हैं, जबकि नॉन-इंजीनियरिंग कोर्स की अवधि एक वर्ष है।
विज्ञापन
नौकरी के बेहतर अवसर ः अग्निवीर योजना में आईटीआई पास युवाओं को अतिरिक्त पांच अंक मिलते हैं। रेलवे, सेना और अन्य सरकारी विभागों में ट्रेडसमैन की भर्ती होती रहती है, जिनमें आईटीआई का डिप्लोमा अनिवार्य होता है। कम फीस पर युवा एक या दो साल में डिप्लोमा प्राप्त कर सरकारी और गैर-सरकारी नौकरी पाने के योग्य बन सकते हैं।
कैथल आईटीआई में चलाए जा रहे कोर्स ः प्लंबर, फीटर, इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, वेल्डर, टर्नर, कंप्यूटर ऑपरेटर कम प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, सीएचएनएम, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मोटर मैकेनिक व्हीकल, ड्राफ्ट्समैन सिविल, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिक, टीपीईए, पेंटर जनरल, मशीनिस्ट, मशीनिस्ट ग्राइंडर, टूल एंड डाई, टीपीईएस, फायर टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री सेफ्टी मैनेजमेंट, एसएसए अंग्रेजी, एसएसए हिंदी, सिलाई तकनीक, ड्रेस मेकिंग, वुड वर्क टेक्नीशियन, सॉयल टेस्टिंग।
आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने बताया कि इस बार आईटीआई युवाओं की पहली पसंद बनकर उभरी है। आईटीआई कैथल में दाखिले को आसान बनाने के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं।
n
आठवीं, दसवीं या उच्चतर योग्यता प्रमाण पत्र
n
परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी)
n
चरित्र प्रमाणपत्र
n
जाति प्रमाणपत्र (सामान्य के अलावा)
n
हरियाणा का निवास प्रमाणपत्र
n
रंगीन फोटो n
मोबाइल नंबर
n
ईमेल आईडी
n
विकलांगता या पूर्व सैनिक होने पर प्रमाण पत्र
n
पिता नहीं होने पर मृतक प्रमाणपत्र
n
बैंक खाता संख्या