फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Admission date in short term courses till 5th

Kaithal News: अल्पावधि पाठ्यक्रमों में प्रवेश तिथि पांच तक

Wed, 03 Jul 2024 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 03 Jul 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Admission date in short term courses till 5th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय कैथल में चलाए जा रहे ग्रीष्मकालीन अल्पावधि पाठ्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया बढ़ाकर पांच जुलाई 2024 कर दिया गया है। इसके लिए गूगल फॉर्म का लिंक भी पुन: खोल दिया गया है। अब अभ्यर्थी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क दिए प्रवेश के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, इसकी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

गौरतलब है कि विश्वविद्यालय में कर्मकांड प्रशिक्षण एवं कम्प्यूटर प्रशिक्षण का ग्रीष्मकालीन अल्पावधि पाठ्यक्रम प्रारम्भ किया गया है। इसके लिए कर्मकाण्ड प्रशिक्षण के लिए शुल्क 500 रुपये तथा कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए शुल्क 1000 रुपये मात्र रखा गया है। ये दोनों ही पाठ्यक्रम 50-50 घंटे के होंगे, जिसके तहत अभ्यर्थियों को प्रायोगिक माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमेश चन्द्र भारद्वाज ने कहा कि कम्प्यूटर प्रशिक्षण एवं कर्मकांड प्रशिक्षण दोनों ही व्यावहारिक पाठ्यक्रम हैं। दोनों ही पाठ्यक्रमों की मांग है, जिसे देखते हुए कर्मकांड एवं कम्प्यूटर इनको सोच-समझकर तैयार किया गया है। विश्वविद्यालय ने पिछले कुछ वर्षों में नवाचार को अपनाया है, जिसके तहत नए शॉर्ट टर्म और व्यावहारिक पाठ्यक्रमों पर कार्य किया जा रहा है। पिछले दो वर्षों से ही नई शिक्षा नीति के तहत विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


परीक्षा परिणाम घोषित, नए सत्र में आवेदन प्रक्रिया जोरों पर

कैथल। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में गत सत्र की परीक्षाओं के परिणाम आने भी प्रारम्भ हो गए हैं। गौरतलब है कि गत मई माह में सत्र की सभी परीक्षाएं पूर्ण हो गई थी, जिसके उपरांत मूल्यांकन प्रक्रिया भी शीघ्र ही प्रारंभ कर दी गई थी। अब परीक्षाओं के परिणाम आने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने सर्वप्रथम पीजी योग डिप्लोमा के परीक्षा परिणाम घोषित किए। उसके बाद सभी पाठ्यक्रमों के शास्त्री, बीए छठे सत्र एवं आचार्य, एमए चौथे सत्र के भी परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

परिणामों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जा चुका है, विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति

प्रो. रमेश चन्द्र भारद्वाज ने समय पर परीक्षाओं का आयोजन कराने और परीक्षा परिणाम घोषित करने पर परीक्षा विभाग को बधाई दी और उत्तीर्ण विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।


उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को योग्य नागरिक बनाकर उसका मूल्यांकन भी करता है और उसे समाज को समर्पित करता है। परीक्षा पास करने के बाद ही विद्यार्थी डिग्री प्राप्त करते हैं और अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देते हैं, इसलिए विश्वविद्यालय में परीक्षा करवाना सबसे महत्वपूर्ण कार्य माना जाता है। परीक्षा समाप्ति के एक महीने के भीतर ही परीक्षाओं के परिणाम घोषित करना हमारा लक्ष्य था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed