{"_id":"66342d55e63eadcb460d1397","slug":"admission-begins-in-polytechnic-institutes-applications-are-being-made-online-kaithal-news-c-245-1-kht1002-115150-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बहुतकनीकी संस्थानों में दाखिला शुरू, ऑनलाइन हो रहे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बहुतकनीकी संस्थानों में दाखिला शुरू, ऑनलाइन हो रहे आवेदन
विज्ञापन
कैथल। जिले में चीका और शेरगढ़ स्थित बहुतकनीकी संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया शुरू चुकी है। दाखिला प्रक्रिया के तहत इसका शेड्यूल भी जारी हो गया है। इसके तहत जिले के दोनों राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में दाखिले के लिए हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं। विद्यार्थियों की ओर से ऑनलाइन माध्यम से दाखिले के लिए आवेदन किया जा सकता है।
संस्थान में दाखिले के लिए 25 अप्रैल से आवेदन शुरू हो चुके हैं, जो तीन जून तक जारी रहेंगे। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान शेरगढ़ में पांच डिप्लोमा कोर्स चल रहे हैं, जिसमें 60- 60 सीटें हैं। यहां पर दाखिले के लिए प्रत्येक वर्ष जद्दोजहद रहती है। खास बात यह है कि कक्षा बारहवीं में मेडिकल, नॉन मेडिकल से पास विद्यार्थियों को दूसरे वर्ष में दाखिला मिलेगा। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान शेरगढ़ के प्रवक्ता सोहन लाल शर्मा का कहना है कि वर्ष 2022-23 और वर्ष 2023-24 शैक्षणिक सत्र में संस्थान के कई विद्यार्थियों को मल्टीनेशनल कंपनी में प्लेसमेंट मिली है।
मेडिकल-नॉन मेडिकल छात्रों को मिलेगा द्वितीय वर्ष में दाखिला-
बहुतकनीकी संस्थान में मेडिकल और नॉन मेडिकल छात्र दाखिला लेते हैं, तो उन्हें एक वर्ष का फायदा होगा। यदि किसी विद्यार्थी ने 12वीं कक्षा मेडिकल या नॉन मेडिकल पास की है या फिर आईटीआई की है तो उसे योजना के तहत बहुतकनीकी संस्थान में द्वितीय वर्ष में दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान शेरगढ़ में ये हैं डिप्लोमा कोर्स-
डिप्लोमा कोर्स सीटें
इलेक्ट्रिकल 60
सिविल 60
कंप्यूटर 60
मैकेनिकल 60
एग्रीक्लचर 60
वर्जन-
- बहुतकनीकी संस्थान शेरगढ़ में दाखिले के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यहां पर दाखिले के लिए हर साल मारामारी रहती है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क शुरू किया जा चुका है। दाखिले की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगी।
-संजय कुमार मोदगिल, प्राचार्य राजकीय बहुतकनीकी संस्थान शेरगढ़।