फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Administration's bulldozer ran on two colonies

Kaithal News: दो कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Fri, 05 Sep 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 05 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Administration's bulldozer ran on two colonies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) कार्यालय ने जिला प्रशासन और पुलिस बल के सहयोग से कलायत के मटौर रोड पर पनप रही दो अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तोड़फोड़ की। कार्रवाई हरियाणा विकास एवं विनियमन अधिनियम (एचडीआर) 1975 के प्रावधानों के तहत की गई। इस दौरान बिजली विभाग के एसडीओ

अंकित कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर मौजूद रहे।

जिला नगर योजनाकार प्रवीण कुमार ने बताया कि कार्यालय के संज्ञान में मटौर रोड पर करीब 10 एकड़ क्षेत्र में अवैध कॉलोनियां विकसित किए जाने का मामला सामने आया था। भू-स्वामियों को नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रोकने और विभाग से अनुमति लेने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उन्होंने न तो निर्माण कार्य रोका और न ही विभाग से अनुमति ली।
विज्ञापन


इसके बाद डीटीपी की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मिट्टी की सड़कों, बाउंड्री वॉल, परिकास्ट और डीपीसी को ध्वस्त कर दिया। साथ ही संबंधित भू-मालिकों और डीलरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस को शिकायत दी गई है। जिला नगर योजनाकार ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से पहले उसकी वैधता जरूर जांच लें। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों और निर्माणों को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed