फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Administration ready to deal with farmer movement

Kaithal News: किसान आंदोलन से निपटने को प्रशासन तैयार

Tue, 13 Feb 2024 04:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 13 Feb 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Administration ready to deal with farmer movement
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को एडीसी सी जया श्रद्धा ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट व अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर एडीसी ने कहा कि किसान आंदोलन को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। पंजाब की सीमा से लगते करीब 15 स्थानों पर नाकाबंदी करके कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित पुलिस फोर्स तैनात कर दी है।

एडीसी ने किसान आंदोलन को लेकर प्रशासन की ओर से की गई सभी तैयारियों की फीड बैक ली। उन्होंने कहा कि सभी नाकों पर लाइटिंग की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। इसके साथ ही आंदोलन की वीडियोग्राफी करवाई जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले उपद्रवियों के साथ पूरी सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने जिला वासियों से आह्वान किया कि वे किसी भी बहकावे में नहीं आएं और अफवाहों से बचें। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी पर ही विश्वास करते हुए जागरूक रहें। सभी स्थानों के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इस मौके पर एसपी उपासना, एसडीएम कृष्ण कुमार, कपिल कुमार व देवेंद्र शर्मा, डीएमसी सुशील कुमार, एमडी शुगर मिल ब्रह्म प्रकाश आरटीए गिरीश कुमार, डीसीपी गोहाना रविंद्र तोमर, सीटीम गुरविंद्र सिंह, डीडीपीओ कंवर दमन, तहसीलदार डॉ. अनिल बिढ़ान, डीएसपी उमेद, एनटी सुनील कुमार, आशीष, जीएम रोडवेज अजय गर्ग, वरुण कंसल, प्रशांत, बलबीर चौहान, रामजी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डीसी प्रशांत पंवार, एसपी उपासना आदि ने टटियाना नाका का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि आंदोलन की आड़ में छुपे उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कीहै। आंदोलन की आड़ में शरारती तत्वों को किसी भी प्रकार की शरारत नहीं करने दी जाएगी। जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इस मौके पर एडीसी सी जया श्रद्घा, एसडीएम कृष्ण कुमार, डीसीपी गोहाना रविंद्र तोमर, नायब तहसीलदार आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed