फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Adhoc committee formed in Jat High School Society

Kaithal News: जाट हाई स्कूल सोसायटी में बनी एडहॉक कमेटी

Fri, 02 Aug 2024 06:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 02 Aug 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
Adhoc committee formed in Jat High School Society
कैथल। जिला रजिस्टार फर्म एंड सोसायटी ने जाट हाई स्कूल सोसायटी में फिर से एडहॉक कमेटी का गठन किया है। इस एडहॉक कमेटी में चार सदस्यों को शामिल किया गया है। कमेटी में सेक्टर 19 निवासी वजीर सिंह ढुल को संयोजक, फ्रांसवाला निवासी जसमेर सिंह, गांव सिणद निवासी सतबीर सिंह और संस्थान के पूर्व प्रशासक चंद्र शेखर को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में जाट हाई स्कूल सोसायटी में मत बनाने में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इसके बाद ही संस्था के प्रधान पद का चुनाव नहीं हो पाया है। अंतिम समय में जाट हाई स्कूल सोसायटी के प्रबंधक समिति ने पूर्व प्रधान इंद्र सिंह नौच की अगुवाई में चुनाव कार्यक्रम घोषित किया था। इसके बाद नई मतदाता सूची को लेकर लगे आरोपाें के बाद से यहां पर चुनाव नहीं हो पाया। प्रधान इंद्र नौच का कार्यकाल खत्म होने के बाद पूर्व एचसीएस अधिकारी मांगे राम को प्रशासक लगाया गया। इसके बाद एडहॉक कमेटी को संस्थान का कार्यभार सौंपा था। एडहॉक कमेटी के बाद तहसीलदार अनिल बिढ़ान को प्रशासक बनाया और उनके बाद चंद्र शेखर सहारण को प्रशासक नियुक्त किया गया। अब फिर से शिक्षण संस्थान में एडहॉक कमेटी लगाई गई है।
विज्ञापन


वर्ष 2022 की जनवरी में चुनाव कार्यक्रम हुआ था तय
जाट हाई स्कूल सोसायटी का वर्ष 2022 की जनवरी में चुनाव कार्यक्रम तय हुआ था। इस दौरान संस्था के 18 हजार 200 मतदाताओं की सूची पर 75 कॉलेजियम के चुनाव होने थे लेकिन उस समय प्रबंधक समिति ने कॉलेजियम में जुड़े लगभग 10 हजार नए मतदाताओं को अलग-अलग कॉलेजियम में जोड़ दिया था। जिस पर कई सदस्यों ने आपत्ति जताई थी। जिला प्रशासन को शिकायत देने वाले एक पक्ष ने कहा था कि समिति ने सारे कॉलेजियम अपने हिसाब से बदल दिए, जो संस्था के नियमों के खिलाफ है। आरोप लगाया कि अपने लोगों को समायोजित करते हुए गड़बड़ी की गई। नई मतदाता सूची के लिए पहचान पत्र जारी नहीं किए। इसके अलावा कई अन्य आपत्तियां जताई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में जाट हाई स्कूल सोसायटी के पूर्व प्रशासक चंद्र शेखर सहारण ने बताया कि जिला रजिस्टार कार्यालय ने एडहॉक कमेटी बनाई है। इस कमेटी में चार सदस्यों को शामिल किया गया है। जिनमें वजीर सिंह ढुल को संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed