{"_id":"681e5b4e2f5c87e42d04d422","slug":"adg-held-a-meeting-with-officers-and-gave-instructions-to-remain-alert-kaithal-news-c-18-1-knl1004-642965-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एडीजी ने अफसरों के साथ की बैठक, सतर्क रहने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एडीजी ने अफसरों के साथ की बैठक, सतर्क रहने के दिए निर्देश
Sat, 10 May 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 10 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
कैथल। करनाल मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एडीजीपी डॉ. एमरवि किरण ने जूडिशियल मालखाना में जांच करने के बाद एसपी कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। एडीजीपी डॉ. एम रवि किरण ने पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने और जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
एडीजीपी डॉ. एम रवि किरण ने जिले में अपराध की स्थिति की गहन समीक्षा की और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लंबित मामलों को जल्द निपटाने, अपराध पर सख्ती से अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि पुलिस को सक्रिय रहकर अपराधियों पर लगाम कसनी होगी, ताकि जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त अभियान को गति देते हुए आमजन को नशा ना करने के बारे में जागरूक करें तथा युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित भी करें।
विज्ञापन
बैठक में एसपी आस्था मोदी, डीएसपी बीरभान, डीएसपी कुलदीप बेनीवाल, डीएसपी गुरविंद्र सिंह, डीएसपी सुशील प्रकाश, डीएसपी ललित कुमार व एडीजीपी प्रवाचक एसआई सुभाष व एसपी प्रवाचक एसआई तरसेम लाल मौजूद रहे। संवाद
जूडीशियल मालखाने में रखी केस प्रॉपर्टी चेक करने के बाद सील
कैथल। करनाल मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. एम रवि किरण शुक्रवार को जूडीशियल मालखाना कैथल पहुंचे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उनकी ओर से जूडीशियल मालखाना में रखी एनडीपीएस एक्ट मामलों में बरामद केस प्रॉपर्टी चेक करने के बाद सील की गई।
कैथल पुलिस की ओर से 130 मामलों में बरामद किया गया नशा जिसमें चूरा पोस्त, गांजा, हेरोइन, अफीम व चरस शामिल है, को नष्ट किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, करनाल मडंल, करनाल एडीजीपी डॉ. एम रवि किरण व एसपी आस्था मोदी ने कोर्ट परिसर स्थित जूडीशियल मालखाना की जांच की है।
जिसके दौरान मालखाने में सुरक्षित रखे गए माल मुकदमे का रजिस्टर में अंकित मद अनुसार मिलान किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि विचाराधीन चल रहे 109 मामलों के नमूने सुरक्षित रखने के बाद माल मुकदमा को नियमानुसार कार्रवाई दौरान नष्ट किया जाना है। संवाद