{"_id":"67929f6df3578011a0034522","slug":"addiction-is-making-a-person-hollow-from-inside-chauhan-kaithal-news-c-18-1-knl1004-566839-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नशा मनुष्य को अंदर से कर रहा खोखला ः चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नशा मनुष्य को अंदर से कर रहा खोखला ः चौहान
Fri, 24 Jan 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड-डंडवाना की छात्राओं ने प्राचार्या डॉ. संगीता शर्मा की अगुवाई में एंटी टोबैको/एंटी ड्रग्स सेल के तहत नशा जागरूकता अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अनीता चौहान ने कहा कि नशा मनुष्य को अंदर से खोखला कर देता है। इससे दूर रहना अच्छा है।
उन्होंने इसके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार समझाया। कहा कि चंदलाना, पबनावा व ढांड में इस अभियान के तहत नशे के विरुद्ध प्रचार किया गया। नाटक में यह दर्शाया कि नशे की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को खराब करती है, बल्कि उसके परिवार और समाज को भी गहरे संकट में डाल देती है। कई लोग आत्महत्या तक कर लेते हैं।
नशे व नशीले पदार्थों से मुक्ति के बारे में किया जागरूक
राजौंद। राजकीय महाविद्यालय राजौंद में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूथ अगेंस्ट ड्रग्स क्लब के तत्वावधान में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इसका विषय नशीली दवाओं,पदार्थों के दुरुपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्राचार्य दीपक कुमार ने महाविद्यालय के प्रांगण से कार्यक्रम की शुरुआत की। नुक्कड़ नाटक का आयोजन सुदेश प्रभारी यूथ अगेंस्ट ड्रग्स क्लब की देखरेख में हुआ। सबसे पहले विद्यार्थियों ने माजरा में नुक्कड़ नाटक से लोगों को जागरूक किया गया। इसके बाद रोहेड़ा व खेड़ी में भी विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक पेश किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राम मेहर सिंह, रविंद्र कुमार व अशोक कुमार,दीपक, प्रदीप, प्रवीण हरिपाल व निशु विशेष योगदान रहा। संवाद