फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Addiction is a social evil: SP

Kaithal News: सामाजिक बुराई है नशा ः एसपी

Thu, 21 Dec 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 21 Dec 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Addiction is a social evil: SP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नशा मुक्त हरियाणा मुहिम के तहत एसपी उपासना ने सेल्फी लेते हुए वन सेल्फी फॉर ड्रग फ्री हरियाणा मुहिम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। समाज और युवाओं को इस बुराई को खत्म करने में सहयोग देना चाहिए।

हरियाणा पुलिस भी युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक कर रही है। इसलिए आज से इस अभियान की शुरूआत की गई है, ताकि विभिन्न जगह रखे सेल्फी प्वाइंटों पर सेल्फी लेकर वे समाज को नशा मुक्ति का संदेश दे सकें।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए इंस्पेक्टर सतीश कुमार, पीएसआई रामलाल, एचसी सुखबीर व एचसी सुनील कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई है, जो लोगों को आए दिन जागरूक कर रही है। उन्होंने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई से लड़ने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा। तभी हम इस अभिशाप को खत्म कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि नशे के सौदागरों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए इसकी बिक्री, खपत और उपयोग संबंधी जानकारी पुलिस के साथ साझा करें। नशा मुक्त हरियाणा मुहिम के तहत गांव डोहर में डीएसपी मुख्यालय उमेद सिंह के नेतृत्व में शूटिंग वॉलीबॉल और रस्साकशी के मैच कराए गए। वॉलीबॉल में गांव डोहर, खेड़ी गुलाम अली, कवारतन, सीवन व जिला पुलिस की टीम ने भाग लिया।


फाइनल मुकाबले में जिला पुलिस टीम ने गांव खेड़ी गुलाम अली की टीम को 21-17 से पराजित किया। इस दौरान डीएसपी उमेद सिंह ने ग्रामीणों और खिलाड़ियों को नशा नहीं करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed