Hindi News
›
Haryana
›
Kaithal News
›
ADC Dr. Sushil Kumar inspected the Bal Upvan Ashram and interacted with the children.
{"_id":"6a46a87fa6e7ca0158042071","slug":"adc-dr-sushil-kumar-inspected-the-bal-upvan-ashram-and-interacted-with-the-children-kaithal-news-c-245-1-kht1014-151729-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने बाल उपवन आश्रम का निरीक्षण कर बच्चों से बातचीत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने बाल उपवन आश्रम का निरीक्षण कर बच्चों से बातचीत की
बाल आश्रम का निरीक्षण कर जानकारी हासिल करते एडीसी डॉ. सुशील कुमार। विज्ञप्ति
Link Copied
कैथल। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. सुशील कुमार ने श्री सनातन धर्म सभा की ओर से संचालित बाल उपवन आश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे बच्चों और वृद्धजनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एडीसी ने बच्चों की देखभाल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी आश्रम प्रबंधन से ली। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उनकी पढ़ाई, खेलकूद व अन्य गतिविधियों के बारे में पूछा। साथ ही बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. सुशील कुमार ने आश्रम परिसर की स्वच्छता, भोजन व्यवस्था, आवासीय सुविधाओं और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रम में उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंद बच्चों और वृद्धजनों की सेवा करना एक सराहनीय और पुण्य का कार्य है। उन्होंने आश्रम प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसी सेवा भावना और समर्पण के साथ आगे भी कार्य करते रहें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन सामाजिक संस्थाओं के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेगा, ताकि जरूरतमंद लोगों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण मिल सके।
विज्ञापन
इस अवसर पर श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान रवि भूषण गर्ग, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, सदस्य गुरुदेव रितु सिंगला, जेजे बोर्ड की सदस्य रितु राणा, अंजू जिंदल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी शशि बाला, कोमल, डॉ. अनिल अग्रवाल, मोनिका बंसल, नरेश पंवार व सुरेश कुमार मौजूद रहे।
बाल आश्रम का निरीक्षण कर जानकारी हासिल करते एडीसी डॉ. सुशील कुमार। विज्ञप्ति
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।