{"_id":"6893ae06c72f4d48380011b4","slug":"action-taken-on-31-bullets-out-of-7706-challans-in-july-kaithal-news-c-18-1-knl1004-709771-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जुलाई में 7706 चालान में 31 बुलेट पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जुलाई में 7706 चालान में 31 बुलेट पर कार्रवाई
Thu, 07 Aug 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला यातायात पुलिस ने जुलाई माह में नियमों का उल्लंघन करने पर 7706 चालान किए हैं, जिनमें 31 बुलेट बाइकों के चालान भी शामिल हैं। यह जानकारी यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रही है और साथ ही आमजन को यातायात
नियमों की पालना के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि एसपी आस्था मोदी के निर्देश पर जिला पुलिस बुलेट बाइक से तेज आवाज (पटाखा जैसी) निकालने और मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने वालों पर विशेष नजर रख रही है। इसी क्रम में जुलाई में 31 बुलेट बाइकों के चालान किए गए।
प्रवक्ता के अनुसार, पूरे माह के दौरान 93 वाहन इंपाउंड किए गए और कुल 7706 चालान किए गए।
एसपी आस्था मोदी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
सड़क दुर्घटनाओं में होने वाले जानमाल के नुकसान को कम करने के लिए यातायात नियमों की सख्ती से पालना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में नियमों का पालन करें और स्वयं व अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
इस प्रकार रहे चालान
n
बिना नंबर प्लेट: 627
n
लाइन चेंज: 365
n
बिना हेलमेट: 1351
n
ओवरस्पीड: 343
n
रॉन्ग साइड ड्राइविंग: 1746
n
बिना सीट बेल्ट: 179
n
शराब पीकर ड्राइविंग: 18
n
मोबाइल का उपयोग कर ड्राइविंग: 60
n
ब्लैक फिल्म लगे वाहन: 3
n
अंडर एज ड्राइविंग: 3