फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Action should be taken to hire youth as apprentice: ADC

Kaithal News: युवाओं को अप्रेंटिस पर रखने के लिए कार्रवाई हो ः एडीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Action should be taken to hire youth as apprentice: ADC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में वीरवार को अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबू लाल करवा ने जिला शिक्षुता एवं आत्मनिर्भर समिति की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के लिए प्रशिक्षण बहुत जरूरी है। तीन मार्च से अप्रेंटिस पोर्टल पर सीटें सृजित कर युवाओं को अप्रेंटिस पर रखने के लिए कार्रवाई की जाए और मार्च के अंत तक खाली पदों को भरा जाए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग में कर्मचारियों की कुल संख्या के हिसाब से नियमानुसार सीटें निर्धारित होती हैं। अप्रेंटिस के दौरान युवाओं को एक निश्चित भुगतान किया जाता है। उन्होंने कहा जिन विभागों ने अभी तक यह प्रक्रिया शुरू नहीं की है। वे आगामी तीन मार्च से पोर्टल पर कार्रवाई शुरू कर सकते हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को अधिक रोजगार के अवसर प्रदान किए जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने वन विभाग, डीब्ल्यूओ, डीआरडीए, एसडीएम कार्यालय गुहला, जिला में स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालयों, सरस्वती हैरिटेज, कोयल कॉम्पलेक्स, कृषि विभाग, काड़ा विभाग, हैफेड, नगर पालिकाएं, मार्किट कमेटी कार्यालय, बीडीपीओज, एलडीएम, परिवहन विभाग, शुगर मिल आदि विभागों से पूर्ण फीडबैक ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एमडी शुगर मिल कृष्ण कुमार, आईटीआई प्रिंसिपल सतीश मच्छाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंगनबाड़ी केंद्र में सफाई और सुरक्षा के दिए निर्देश

ढांड/पूंडरी। अतिरिक्त उपायुक्त ने दीपक बाबूलाल करवा ने वीरवार को पोषण अभियान के तहत चुहड़माजरा, कौल व फरल गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों को दौरा किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में साफ-सफाई और सुरक्षा के प्रबंधों के बारे में निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि बच्चों के लिए आंगनबाड़ी में सफाई बहुत ही जरूरी है, इसे निरंतर सही रखें। उन्होंने बच्चों को दिए जा रहे आहार की गुणवत्ता और प्रारंभिक शिक्षा आदि के बारे जानकारी ली और राशन की गुणवत्ता को भी जांचा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed