{"_id":"688fc52a086713e3f00dc3e7","slug":"acharya-balkrishnas-birthday-celebrated-as-herb-day-kaithal-news-c-245-1-kht1010-135747-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन
विज्ञापन
गुहला-चीका। बाबा रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन पूरे देश में जड़ी बूटी दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। पतंजलि योग समिति व उसके आंगिक संगठनों तथा आर्य सभा चीका के तत्वावधान में रविवार को वार्ड नंबर 12 नहर पर स्थित श्री कृष्ण गोपाल गौशाला की नई शाखा में हवन यज्ञ के साथ आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन मनाया गया।
हवन के बाद पतंजलि व आर्य सभा के सदस्यों ने आचार्य बालकृष्ण की दीर्घायु और निरोग जीवन की प्रार्थना की। इसके बाद गौशाला प्रांगण में आंवला, गिलोय, बहेडा, रीठा, नीम, सेवल, एलोवेरा, पत्थरचटा, नींबू, नारंगी, अश्वगंधा, सर्पगंधा, अमलतास आदि के औषधीय पौधे लगाए गए।
पतंजलि जिला प्रभारी एवं आचार्य हरिओम शोकल व तहसील प्रभारी चरणदास गुप्ता ने कहा कि हम सेवाधर्म और सखाधर्म दोनों एक साथ निभा रहे हैं। श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। उन्होंने आयुर्वेद, शिक्षा, अनुसंधान, लेखन, समाजसेवा, कृषि और सूचना एवं प्रौद्योगिकी आदि क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य किया है। इस मौके पर आर्य सभा के प्रधान सुरेंद्र आर्य, पतंजलि युवा तहसील प्रभारी महावीर प्रजापति, मीडिया प्रभारी गुरमीत सीड़ा, अमित जिंदल, विक्की, रामफल भी मौजूद रहे।