फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused who kept smack in someone else's house arrested

Kaithal News: दूसरे के घर में स्मैक रखने वाला आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 Jan 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 08 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Accused who kept smack in someone else's house arrested

विज्ञापन
कैथल। किसी और को नशा तस्करी के मामले में फंसाने के लिए उसके घर में स्मैक रखने वाले कल्लर माजरा गांव निवासी आरोपी जग्गी राम को चीका पुलिस के एएसआई राजेश कुमार ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

26 दिसंबर को थाना चीका पुलिस के एसआई सतीश कुमार की टीम को सूचना मिली कि कल्लर माजरा निवासी जरनैल सिंह के घर में घुसते ही दाहिने तरफ चारा काटने के गंडासे के पास दीवार की तरफ पड़ी काली चप्पलों में खुले तौर पर चिट्टा/स्मैक रखी हुई है। पुलिस टीम ने जरनैल उपरोक्त के मकान पर दबिश दी। जहां मकान पर कल्लर माजरा निवासी बंताराम व महिला पालो देवी हाजिर मिली। जिनके सामने चारा काटने के गन्डासे के पास दीवार की तरफ पड़ी काली चप्पलों को चेक किया तो चप्पल बीच में से कटी हुई थी। जिसमें एक पाॅलिथिन में नौ ग्राम स्मैक/चिट्टा बरामद हुई।
विज्ञापन


महिला व बंताराम ने बताया कि यह पदार्थ किसी व्यक्ति ने हमें फंसाने के लिए रखा हुआ है। मौके पर आए सरपंच व पूर्व सरपंच ने भी कहा कि उक्त परिवार नशा बेचने का काम नहीं करता है। जिस बारे थाना चीका में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामले की आगामी जांच थाना चीका पुलिस के एएसआई राजेश कुमार की टीम ने करते हुए जरनैल सिंह के घर पर उक्त स्मैक रखवाने वाले आरोपी कल्लर माजरा निवासी बैशाखी राम को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी जग्गी राम ने बैशाखी राम के कहने पर जरनैल सिंह के घर स्मैक रखी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed