फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused sent to jail for murdering wife

Kaithal News: पत्नी की हत्या करने में आरोपी को भेजा जेल

Fri, 10 May 2024 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 10 May 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Accused sent to jail for murdering wife
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गर्दन पर कस्सी से वार करके पत्नी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी मानस रोड कैथल निवासी लखा राम को एक दिन रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मानस रोड कैथल निवासी अमन की शिकायत के अनुसार वह शहर में एक हेयर ड्रेसर की दुकान पर काम करता है। वे तीन भाई और दो बहनें है। शनिवार को वह अपनी दुकान से रोज की तरह घर खाना खाने के लिए दोपहर करीब दो बजे आया था। उस समय उसके पिता लक्खा राम और मां रानी के बीच झगड़ा हो रहा था।
विज्ञापन


वह दोनों को समझाकर करीब सवा तीन बजे दुकान पर वापस चला गया। तभी शाम करीब चार बजे पड़ोसी ने सूचना दी कि घर पर माता-पिता का झगड़ा हो रहा है। इसके बाद वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर घर पहुंचा और मकान का गेट खोला तो देखा कि उसके पिता अपने हाथ में कस्सी लिए हुए थे और मां रानी के साथ लड़ाई कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके देखते ही पिता लक्खा सिंह ने उसकी मां रानी की गर्दन पर कस्सी से वार कर दिया। जब तक उसने मां को संभाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसका पिता मौके से फरार हो गया। रिमांड के दौरान आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कस्सी बरामद कर ली है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed