फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused on production warrant

Kaithal News: आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर

Fri, 29 Sep 2023 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 29 Sep 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Accused on production warrant
कैथल। दुसैन गांव से दो भैंस चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी समसपुर जिला सहारनपुर यूपी निवासी नासिर को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। प्रवक्ता ने बताया कि दुसैन गांव निवासी निर्मल सिंह की शिकायत अनुसार 19/20 मार्च की रात को अज्ञात व्यक्ति उसके पशुबाड़े का ताला खोल कर दो भैंस चोरी करके ले गए थे। इस बारे में थाना पूंडरी में मामला दर्ज था। मामले में पहले ही एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी नासिर पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में सहारनपुर जेल में बंद था। उसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। आरोपी नासिर का न्यायालय से तीन दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है। संवादनामित अपराधी की गिरफ्तारी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में उद्घोषित अपराधी गांव चंदाना निवासी प्रदीप उर्फ दीपू को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पर वर्ष 2017 के दौरान हनुमान वाटिका कैथल से बाइक चोरी करने का आरोप है। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी प्रदीप को पुलिस द्वारा उक्त मामले में गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया था, लेकिन आरोपी न्यायालय से जमानत लेने उपरांत न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुआ और भूमिगत हो गया था। आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 13 सितंबर 2023 को पीओ घोषित कर दिया था। वह चोरी के किसी अन्य मामले में जींद जेल में बंद था। उसकी गिरफ्तारी के लिए अदालत की मार्फत प्रोडक्शन वांरट जारी करवाए थे। आरोपी प्रदीप को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed