फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused of theft from ration depot arrested.

Kaithal News: राशन डिपो से चोरी का आरोपी काबू

Fri, 23 Jan 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 23 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Accused of theft from ration depot arrested.
कैथल। थाना चीका पुलिस ने गांव भागल स्थित एक राशन डिपो में चोरी के मामले में आरोपी गांव सिहाली निवासी गुरदेव सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि भूसला निवासी रामचंद्र सिंह, जो गांव में सरकारी राशन डिपो संचालित करता है, ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 25 नवंबर की रात करीब आठ बजे डिपो बंद कर वह घर चला गया था। 26 नवंबर की सुबह करीब नौ बजे जब वह डिपो पर पहुंचा तो शटर खुला मिला। डिपो से सरसों के तेल की एक लीटर की 48 बोतलें, दो लीटर की 37 बोतलें, गेहूं के चार कट्टे तथा 800 रुपये चोरी हो गए थे। इस संबंध में थाना चीका में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्कूटी तथा दो हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है संवाददो जगह से बाइक चोरी
विज्ञापन

कैथल। दो अलग- अलग जगह से चोर बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इंदिरा कॉलोनी वार्ड नंबर छह निवासी विक्की ने चीका थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 जनवरी को चीका मॉल के सामने से चोर दिन में दो बजे के करीब उसकी बाइक को चुराकर ले गए। आसपास पता किया, लेकिन उसकी बाइक नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को बाइक चोरी होने की शिकायत दी है। दूसरे मामले में पूंडरी थाना पुलिस को दी शिकायत में पूंडरी निवासी गौरव ने बताया कि 19 जनवरी को चोर पांच बजे के करीब पूंडरी से उसकी बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस को चोरी की शिकायत सौंपी है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

गेहूं और नकदी चोरी, प्राथमिकी दर्ज
कैथल। मकान व खेत के कमरा से चोर गेहूं व नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।कलायत थाना पुलिस को दी पहली शिकायत में गादड़ा पट्टी बालू निवासी दरवेश ने बताया कि कि उसने अपने खेत में कमरा का निर्माण किया हुआ है। उस कमरे में गेहूं रखी हुई थी। चोर 21 जनवरी की रात को 28 से 30 मन गेहूं चोरी कर ले गए। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शहर थाना पुलिस को दी दूसरी शिकायत में पट्टी कोथ कैथल निवासी अनिल कुमार ने बताया कि 21 जनवरी की रात को चोर उसके घर से पांच हजार रुपये और 32 इंच की एलईडी चोरी कर ले गए। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed