फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   accused of supplying fake notes

नकली नोट सप्लाई करने वाला आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
accused of supplying fake notes
कैथल। सीआईए-2 पुलिस द्वारा जाली नोट सप्लाई करने वाले करीब 25 वर्षीय आरोपी मोहित निवासी जाकसी जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से दो हजार का नकली नोट भी बरामद किया गया है। आरोपी मोहित जाली करेंसी के किसी अन्य मामले में जिला जेल कुरुक्षेत्र में बंद था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सीआईए-टू पुलिस की टीम द्वारा 11 जुलाई को इंप्लाइज कॉलोनी गेट के सामने आरोपी विजय सिंह उर्फ टंडन निवासी मॉडल टाउन जींद रोड कैथल, सुनील कुमार निवासी चिरंजीव कालोनी कैथल व पवन कुमार निवासी मोती बाग कैथल को काबू किया गया था। जिनके कब्जे से दो-दो हजार रुपये के 5 जाली नोट बरामद हुए थे। थाना शहर में धारा 489बी, 489सी के तहत मामले की आगामी जांच के दौरान पुलिस ने नकली नोट सप्लाई करने में वांछित आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया। नकली नोट बनाने में उपयोग उपकरण आरोपी मोहित के कब्जे से जींद पुलिस द्वारा पहले ही बरामद किए जा चुके हैं। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed