फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused of stealing paddy bags from truck arrested

Kaithal News: ट्रक से धान के कट्टे चोरी करने का आरोपी काबू

Tue, 31 Dec 2024 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 31 Dec 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Accused of stealing paddy bags from truck arrested
कैथल। चलते ट्रक से धान के कट्टे चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सिरटा रोड कैथल निवासी अमीन खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नई अनाज मंडी कैथल निवासी कुलदीप सिंह की शिकायत अनुसार उसका बेटा आकाशदीप ट्रक चलाता है। वह अनाज मंडी से धान के लेकर पातड़ां के चक्कर लगाता है। उसके बेटे ने 22 नवंबर को बताया था कि अनाज मंडी से पाडला ड्रेन के बीच कई बार गाड़ी से धान के कट्टे चोरी कर लिए जाते हैं। इसी दिन रात करीब पौने 11 बजे उसका बेटा धान लेकर पातड़ां की तरफ जा रहा था। वह भी अपनी बाइक पर पाडला रोड की तरफ चला था। उसने देखा कि एक युवक साइकिल पर धान के दो कट्टे लिए जा रहा है। तभी उसने आगे जाकर अपने बेटे की गाड़ी को रुकवाया। गाड़ी के ऊपर भी दो युवक चढ़े हुए थे जो धान के कट्टे नीचे फेंक रहे थे। तीनों युवकों की पहचान भी हो गई थी, लेकिन वे मौके से फरार हो गए थे। तीनों आरोपियों ने ट्रक से 22 कट्टे गिराए थे, जिनमें से छह कट्टे सडक़ पर ही मिले थे। युवक उनके 16 कट्टे चोरी कर ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed