{"_id":"659eeeb39b1b542e510a8504","slug":"accused-of-payment-process-not-being-regular-kaithal-news-c-18-1-knl1004-302895-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भुगतान प्रक्रिया नियमित न होने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भुगतान प्रक्रिया नियमित न होने का लगाया आरोप
Thu, 11 Jan 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शुगर मिल में भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के सदस्यों की बुधवार को बैठक हुई। इसमें किसान नेताओं ने गन्ने भुगतान की प्रक्रिया नियमित रूप से व सही तरीके से न करने बारे अधिकारियों को अवगत करवाया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है।
इस मौके पर युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना, जिलाध्यक्ष महावीर चहल नरड़, प्रदेश प्रवक्ता प्रिंस बडैच ने बताया कि शुगर मिल के कर्मचारियों व अधिकारियों की मिलीभगत से शुगर मिल के बाहर का गन्ना शुगर मिल में मंगवाकर बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है।
किसानों ने बाकायदा सबूत देकर डीसी को बताया कि किस तरह से कुछ फर्जी किसानों के जिनके नाम का कोई भी किसान न तो उस गांव में है न उसके पास गन्ने की खेती है और उनके नाम 1500-1500 क्विंटल गन्ना चीनी मिल में आया हुआ दिखाया गया है। जो सब फर्जी हैं।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन चढूनी का प्रतिनिधिमंडल ने उसके बाद डीसी कैथल को सारी स्थिति से अवगत करवाया। डीसी ने एमडी शुगर मिल को निर्देश देकर के किसानों की समस्या
सुलझाने के लिए कहा और आने वाले तीन से चार दिनों में मिलकर बोर्ड डायरेक्टर व किसानों की बैठक बुलाकर के गन्ने की पर्ची नियमित रूप से जारी करने के निर्देश दिए जाए।
इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष गुरनाम सिंह फरल, डायरेक्टर रामेश्वर ढुल, डायरेक्टर पिंटू सधौला,
सुखविंदर मुकीमपुरा, सतपाल सधौली, गगन सधौली, रामेश्वर
आजाद, राजेंद्र मुकीमपुरा, गौरव पिहोवा, पपला मुकीमपुर सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।