{"_id":"66959c1ec9fb788eef09c414","slug":"accused-of-murdering-a-woman-case-against-one-kaithal-news-c-18-1-knl1004-431651-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महिला की हत्या का आरोप, एक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महिला की हत्या का आरोप, एक पर केस
Tue, 16 Jul 2024 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 16 Jul 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। महिला की हत्या के आरोप में थाना शहर की पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में थाना शहर थाना में दी गई शिकायत में धर्मपाल निवासी बडाला जिला हिसार ने आरोप लगाया है कि उसने अपनी 24 वर्षीय बेटी की शादी 15 साल पहले जाखौली के दिलबाग के साथ की थी। बाद में दिलबाग घर छोड़कर चला गया तो इसी दौरान सुनील निवासी बुढ़नपुर जींद जबरदस्ती उसकी बेटी के साथ रहने लगा। बाद में जब दिलबाग आया तो सुनील ने उसे घर से निकाल दिया।
धर्मपाल का कहना है कि मामले को लेकर पंचायती तौर पर सुनील से बातचीत भी की, लेकिन सुनील फिर भी जबरन सुमन के साथ रहने लगा। 12 जुलाई को उसके लड़के अशोक के पास कॉलोनी वासियों का फोन आया कि उसकी बहन सुमन रोहतक पीजीआई में दाखिल है। जैसे ही उसका बेटा अशोक सुमन को मिलने के लिए पीजीआई गया तो वहां पर सुनील ने उसे सुमन से मिलने नहीं दिया। बाद में उसकी दोहती ने उसके लड़के को बताया कि उसकी मां कई दिनों से बीमार थी तथा सुनील उसके साथ मारपीट करता था।
धर्मपाल का आरोप है कि उस द्वारा समय पर सही इलाज नहीं करवाया। 13 जुलाई को सुमन ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। मामले के जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने धर्मपाल की शिकायत पर सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।