{"_id":"6876b016d3552100c70082db","slug":"accused-of-kidnapping-and-rape-arrested-kaithal-news-c-18-1-knl1004-693004-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी काबू
Wed, 16 Jul 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
कैथल। शहर थाना पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, एसआई बलजीत सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने खुराना रोड निवासी सुरेश कुमार को काबू किया। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 12 जुलाई की शाम चीका रोड की तरफ जा रही थी, तभी एक गाड़ी में सवार सुरेश ने उसे लिफ्ट देने के बहाने रोका और खुराना रोड पर उतारने का वादा किया। लेकिन आरोपी महिला को खुराना रोड पर नहीं उतारकर घरौंडा (करनाल) ले गया और वहां छेड़छाड़ और जबरदस्ती गलत काम किया। इस संबंध में थाना शहर कैथल में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवादझांसा देकर युवती को भगाने का आरोप
कैथल। राजौंद थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 11 जुलाई को मनी नामक युवक उनकी 20 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर किठाना से अपने साथ भगा ले गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण और धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। राजौंद थाना के जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। संवाद